• Home
  • News
  • Breaking: What do drug addicts not use to hide drugs, the girl who was an air hostess hid drugs worth 10 lakhs in this thing of children

ब्रेकिंग:ड्रग्स छुपाने के लिए क्या क्या इस्तेमाल नही करते नशेड़ी,एयर होस्टेस रह चुकी युवती ने बच्चों की इस चीज में छुपाया 10 लाख का ड्रग्स

editor
  • Kanchan Verma
  • December 20, 2021 07:12 AM
Breaking: What do drug addicts not use to hide drugs, the girl who was an air hostess hid drugs worth 10 lakhs in this thing of children

नशे का धंधा करने वाले भी कैसे कैसे तरीके निकाल लेते है नशे के पदार्थों को छुपाने के। ऐसे ही अजीब तरीके से ड्रग्स को छुपाकर ले जाने वाली एक युवती को इंदौर में क्राइम ब्रांच की टीम ने पकड़ा है। युवती इंटरनेशनल फ्लाइट में एयर होस्टेस रह चुकी है और 100 ग्राम ड्रग्स को डाइपर में छुपा कर ले जा रही थी,पुलिस की गिरफ्त में आने के बाद अब पूछताछ जारी है।
दरअसल बीते कुछ समय से क्राइम ब्रांच और पुलिस के नार्को हेल्पलाइन नंबर पर 20 से ज़्यादा शिकायतें मिली थी इनमें से ज़्यादातर शिकायतें नशे को लेकर की गई थी,जिसके बाद क्राइम ब्रांच ने जांच पड़ताल करनी शुरू की और शक होने पर एक युवती के पीछे लग गयी। युवती मुंबई की रहने वाली है और नशे के कारोबार में संलिप्त है। पुलिस नेजब युवती को पकड़ा तो उसके पास बच्चों के डाइपर मिले शक होने पर डाइपर की तलाशी ली गयी जिसमे से 100 ग्राम ड्रग्स बरामद हुआ। युवती के पास इंटरनेशनल करेंसी भी बरामद हुई है। पकड़ी गई ड्रग्स की कीमत लगभग 10 लाख रुपए है। पूछताछ में युवती ने बताया कि न्यू ईयर पार्टी को देखते हुए वो इंदौर में ड्रग्स सप्लाई करने आई थी। फ़िलहाल पुलिस युवती से उसके गिरोह में कितने लोग शामिल है जैसी महत्वपूर्ण जानकारी जुटा रही है साथ ही इंदौर के इतने लोग इस गिरोह में शामिल है ये भी पूछा जा रहा है।

 

 

फ़ोटो साभार:आजतक


संबंधित आलेख: