ब्रेकिंग:भारत सहित कुछ और देशों में ठप पड़ा है व्हाट्सएप, सर्वर डाउन या कोई और दिक्कत,मेटा के स्वामित्व वाली व्हाट्सएप कंपनी से नही आया कोई अधिकारिक बयान!
भारत:25/10/2022
दीवाली के ठीक अगले दिन यानी आज गोवर्धन पूजा के दिन दोपहर अचानक व्हाट्सएप की सेवाएं बाधित हो जाने से कई यूजर्स परेशान हो गए है।
व्हाट्सएप की ओर से व्हाट्सएप की सेवाएं ठप होने को लेकर अभी तक कोई आधिकारिक बयान नही आया है। ऐसे में व्हाट्सएप यूजर्स को तमाम तरह की दिक्कतें फेस करनी पड़ रही है। कई यूजर्स के ऑफिसियल काम व्हाट्सएप के माध्यम से ही होते है ,ऐसे में जब व्हाट्सएप की सेवाएं अचानक बन्द हो गयी तो यूजर्स किसी भी तरह का कोई मेसेज सेंड करने में असफल हो रहे है।
मेटा के स्वामित्व वाली व्हाट्सएप कंपनी इस मामले को लेकर कब कोई आधिकारिक रूप से बयान देगी कुछ कहा नही जा सकता है। इस तरह बिना पूर्व में दी किसी सूचना के अचानक व्हाट्सएप की सेवाएं बन्द हो जाने से आउटेज पर्सनल चैट के साथ साथ ग्रुप चैट भी प्रभावित हुई है। आउटेज वेबसाइट डाउनडेक्टर ने कन्फर्म किया है व्हाट्सएप लाखो यूजर्स के लिए फ़िलहाल काम नही कर रहा है। इसमें भारत सहित तमाम अन्य देश भी शामिल है जो व्हाट्सएप बाधित होने से परेशान है।
आपको बता दें कि बीती 4 जुलाई को भी सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म फेसबुक और इंस्टाग्राम करीब 8 घंटे तक आंशिक रूप से ठप रहे. इससे दुनिया भर के यूजर्स को दोनों ही प्लेटफॉर्म पर तस्वीरें और वीडियो अपलोड करने व भेजने में परेशानी का सामना करना पड़ा था. हालांकि इसका थोड़ा का असर वाट्सएप पर भी पड़ा. कंपनी के मुताबिक ऐसा तकनीकी खामी के कारण हुआ था, जिसे बाद में ठीक कर दिया गया है. बता दें कि इंस्टाग्राम भी फेसबुक का ही फोटो और वीडियो शेयरिंग सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म है.