• Home
  • News
  • Breaking: Yellow alert issued in Delhi, CM Kejriwal warns people for not wearing masks, what will be the restrictions in Yellow Alert, know in the link

ब्रेकिंग:दिल्ली में येल्लो अलर्ट जारी,सीएम केजरीवाल ने मास्क न पहनने पर लोगो को दी चेतावनी, येल्लो अलर्ट में क्या रहेंगी पाबंदियां, जानिए लिंक में

editor
  • Kanchan Verma
  • December 28, 2021 08:12 AM
Breaking: Yellow alert issued in Delhi, CM Kejriwal warns people for not wearing masks, what will be the restrictions in Yellow Alert, know in the link

राजधानी दिल्ली में कोरोना की तीसरी का खतरा बढ़ने लगा है ओमिक्रोन सहित कोरोना के मरीजो की बढ़ती संख्या को देखते हुए मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने दिल्ली में येल्लो अलर्ट जारी कर दिया है।
मुख्यमंत्री केजरीवाल ने कहा, 'जुलाई में हमने GRAP ग्रैप बनाया था, ताकि साइंटिफिक तारिक से पाबंदियां लगा सकें। दिल्ली में GRAP को लागू करने का निर्णय लिया गया है,येलो अलर्ट लागू होगा, पाबंदियां लगाई जा रही हैं।'

 


उन्होंने कहा, दो दिनों से ज्यादा समय से 0.5 फीसदी कोरोना पॉजिटिविटी रेट दर्ज की जा रही है। हम ग्रेडेड रिस्पांस एक्शन प्लान के लेवल- I (येलो अलर्ट) को लागू कर रहे हैं. लागू होने वाले प्रतिबंधों पर एक विस्तृत आदेश जल्द ही जारी किया जाएगा।'
आपको बता दें कि येल्लो अलर्ट अलग अलग परिस्थितियों में लागू किया जाता है। जैसे मौसम को लेकर,या संक्रमण के बढ़ते खतरे को लेकर। दिल्ली में जारी येल्लो अलर्ट तब किया गया है जब संक्रमण की दर दो दिनों में 0.5 प्रतिशत से ज़्यादा रही हो। येल्लो अलर्ट में रात्रि कर्फ़्यू के साथ स्कूलों और अन्य शैक्षणिक संस्थानों को बन्द रखा जाता है,गैर आवश्यक सामान की दुकानों को ऑड इवन के आधार पर खोलने ,सार्वजनिक यातायात के माध्यम में यात्रियों की क्षमता को नियंत्रित करना जैसे उपाय शामिल होते है।
दिल्ली में जारी येल्लो अलर्ट पर सीएम केजरीवाल ने कहा है कि कोरोना से डरने की बात नही है ज़्यादातर मामले माइल्ड सिम्टम्स वाले है। आशा है कि इस बार आईसीयू, वेंटिलेटर या ऑक्सीजन बेड्स की ज़रूरत नही पड़ेगी,इसीलिए चिंता की बात नही है। इस बार हम 10 गुना ज्यादा संक्रमण से लड़ने को तैयार है। बाजार मॉल्स से जो तस्वीरे सामने आयी है उनमें लोगो ने मास्क नही पहना है भीड़ की तस्वीरे सामने आयी है। अब ऐसी तस्वीरे सामने न आये लोग मास्क ज़रूर पहने वरना बाजारों को बन्द करने की स्थिति आ जायेगी जिससे आर्थिक दिक्कत होगी।


संबंधित आलेख: