• Home
  • News
  • Breaking:limit reached! Here the female police officer disarmed a detained woman and forced her to dance in front of everyone.

ब्रेकिंग: हद हो गई!यहाँ महिला पुलिस अधिकारी ने हिरासत में ली एक महिला को निःवस्त्र कर सबके सामने नाचने को किया मजबूर

editor
  • Kanchan Verma
  • November 13, 2021 11:11 AM
Breaking:limit reached! Here the female police officer disarmed a detained woman and forced her to dance in front of everyone.

एक महिला भी अगर महिला की इज्जत न कर सके तो ये बेहद ही शर्मनाक है। पाकिस्तान के बलूचिस्तान प्रांत में एक ऐसा ही मामला सामने आया है जहां
हिरासत में ली गई एक महिला को कपड़े उतार कर नृत्य करने के लिए महिला पुलिस अधिकारी ने मजबूर किया। आरोपी महिला पुलिस अधिकारी को फ़िलहाल बर्खास्त कर दिया गया है। वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने स्थानीय मीडिया को बताया कि पुलिस हिरासत के दौरान महिला कैदी के साथ अमानवीय व्यवहार करने और अधिकारों के दुरुपयोग के आरोप की जांच के लिए गठित पुलिस जांच समिति ने निरीक्षक शबाना इरशाद को दोषी पाया है जिसके बाद आरोपी महिला पुलिस अधिकारी को बर्खास्त कर दिया गया है। ये अधिकारी क्वेटा के पुलिस उप महानिरीक्षक मुहम्मद अजहर अकरम थे जिन्होंने कहा,‘‘जांच में पाया गया कि महिला निरीक्षक ने परी गुल नामक महिला को क्वेटा के जिन्ना टाउनशिप में बच्चे की हत्या के मामले में पूछताछ के लिए हिरासत में लिया और थाने लाई.’’ उन्होंने कहा,‘‘जब महिला को पुलिस हिरासत में लाया गया, तब महिला निरीक्षक शबाना ने न केवल उसे निवस्त्र किया बल्कि जेल में अन्य के सामने नृत्य करने पर भी मजबूर किया।’
उन्होंने ये भी बताया कि पीड़ित महिला को अदालत ने अब न्यायिक हिरासत में भेज दिया है। वहीं महिला निरीक्षक ने अपने बचाव में कुछ नहीं कहा और उन्हें सेवा से जबरन कार्यमुक्त कर बर्खास्त कर दिया गया है। उन्होंने ये भी कहा कि ‘अगर महिला निरीक्षक एक महिला के साथ ऐसा कर सकती है और अपने अधिकारों का दुरुपयोग करती है तो उसे बर्दाश्त नहीं किया जा सकता, हमने सुरक्षा के लिए जेल तक में महिला कैदियों से पूछताछ के लिए केवल महिला निरीक्षक को ही अधिकृत किया है।’


संबंधित आलेख: