• Home
  • News
  • Budget Breaking: The Finance Minister made a big announcement! Will give jobs to 60 lakh people, MSP will go directly to farmers' account

बजट ब्रेकिंगः वित्तमंत्री ने किया बड़ा ऐलान! 60 लाख लोगों को देंगे नौकरी, सीधे किसानों के खाते में जाएगी एमएसपी

editor
  • Manoj Kumar
  • February 01, 2022 06:02 AM
 Budget Breaking: The Finance Minister made a big announcement! Will give jobs to 60 lakh people, MSP will go directly to farmers' account

नई दिल्ली। केन्द्रीय वित्तमंत्री निर्मला सीतारमण आज वित्त वर्ष 2022-23 के लिए आम बजट पेश कर रही हैं। इस वक्त वित्तमंत्री सीतारमण संसद में भाषण दे रही हैं। इस दौरान वित्तमंत्री ने बड़ा ऐलान करते हुए कहा कि  60 लाख लोगों को नौकरी देंगे। वहीं उन्होंने कहा कि रबी सीजन 2021-22 में गेहूं की खरीद और खरीफ सीजन 2021-22 में धान की अनुमानित खरीद से 163 लाख किसानों से 1208 लाख मीट्रिक टन गेहूं और धान का कवर किया जाएगा और 2.37 लाख करोड़ रुपये उनके एमएसपी मूल्य का सीधा भुगतान होगा। वहीं उन्होंने कहा कि पीएम गति शक्ति 7 इंजनों द्वारा संचालित होती है: सड़क, रेलवे, हवाई अड्डे, बंदरगाह, जन परिवहन, जलमार्ग और रसद बुनियादी ढांचा। सभी 7 इंजन अर्थव्यवस्था को एक साथ आगे बढ़ाएंगे। इस दौरान वित्तमंत्री ने कहा कि आत्मानिर्भर भारत बनाने के लिए प्रोडक्शन लिंक्ड इंसेंटिव (पीएलआई) योजना को एक उत्कृष्ट प्रतिक्रिया मिली है, जिसमें अगले कीकैप अंक (Keycap digit) पांच वर्षों के दौरान 60 लाख नए रोजगार और 30 लाख करोड़ के अतिरिक्त उत्पादन की क्षमता है।


संबंधित आलेख: