• Home
  • News
  • Budget session: Corona confirmed among more than 700 employees in Parliament, experts said, Corona will be at peak during the budget session

बजट सत्र:संसद में 700 से ज़्यादा कर्मचारियों में कोरोना की पुष्टि,विशेषज्ञों ने कहा,बजट सत्र के दौरान पीक पर होगा कोरोना

editor
  • Kanchan Verma
  • January 15, 2022 04:01 AM
Budget session: Corona confirmed among more than 700 employees in Parliament, experts said, Corona will be at peak during the budget session

कोरोना और ओमिक्रोन के खतरे को देखते हुए बजट सत्र का हाल मानसून सत्र 2020 जैसा होता दिखाई दे रहा है। 31 जनवरी से दो चरणों मे बजट सत्र शुरू होने वाला है लेकिन कोरोना और ओमिक्रोन के बढते खतरे को देखते हुए बजट सत्र अप्रैल तक होने की संभावना बनती दिखाई दे रही है। दरअसल, बजट सत्र से पहले ही संसद के 700 से ज़्यादा कर्मचारियों में कोरोना की पुष्टि हो चुकी है,इनमें अकेले 204 कर्मचारी राज्यसभा सचिवालय के है। बाकी कर्मचारी संसद से ही जुड़े है। वैज्ञानिकों की मानें तो बजट सत्र शुरू होने तक कोरोना की तीसरी लहर अपने पीक पर होगी,तब खतरा और ज़्यादा बढ़ जायेगा।
बढ़ते संक्रमण की चिंता के बीच लोकसभा सचिवालय की ओर से शुक्रवार को जारी एक विज्ञप्ति में बजट सत्र की घोषणा कर दी गई है। लोकसभा का आठवां सत्र 31 जनवरी 2022 से शुरू होगा। इसके आठ अप्रैल को संपन्न होने की संभावना है। विज्ञप्ति में कहा गया कि राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद संसद के दोनों सदनों (लोकसभा और राज्यसभा) को एक साथ 31 जनवरी की सुबह संबोधित करेंगे। इसके अलावा केंद्रीय बजट एक फरवरी 2022 को प्रस्तुत किया जाएगा। स्थायी समितियों को मंत्रालयों व विभागों की मांगों पर विचार करने और अपनी रिपोर्ट तैयार करने का समय देने के लिए सदन 11 फरवरी को स्थगित होगा और 14 मार्च को फिर आयोजित होगा।


संबंधित आलेख: