• Home
  • News
  • Bulli Sulli app update: After Bulli bai app, now the main accused of Sulli deal arrested, Muslim women were targeted,

बुल्ली सुल्ली एप अपडेट:बुल्ली बाई एप के बाद अब सुल्ली डील का मुख्य आरोपी हुआ गिरफ्तार, मुस्लिम महिलाओं को किया जाता था टारगेट,

editor
  • Kanchan Verma
  • January 09, 2022 04:01 AM
Bulli Sulli app update: After Bulli bai app, now the main accused of Sulli deal arrested, Muslim women were targeted,

देश मे पहले ही हिन्दू मुस्लिम भेदभाव की गंदी राजनीति चल रही है इधर अब बुल्ली एप से मुस्लिम महिलाओं को टारगेट किया जा रहा है। इस मामले गिरफ्तार आरोपी नीरज बिश्नोई ने पूछताछ में कई खुलासे किए है। बुल्ली बाई एप की मुख्य आरोपी से पूछताछ में सुल्ली डील के भी मुख्य आरोपी को मध्यप्रदेश के इंदौर से गिरफ्तार किया गया है। आरोपी 25 साल का ओमकेश्वर ठाकुर है। सुल्ली डील मामले में ये पहली गिरफ्तारी है।ठाकुर ही सुल्ली डील का मेन क्रियेटर है उसने पिछले साल जुलाई में सुल्ली डील एप बनाई थी जिसमे मुस्लिम महिलाओं की फ़ोटो अपलोड करने के साथ गंदी बातें की जाती थी। ठाकुर ने पूछताछ में बताया कि इस मामले में उसके साथ कई और लोग भी शामिल है। पुलिस ने कहा कि ये लोग भी जल्द ही गिरफ्तार किये जायेंगे।
आपको बता दें कि बुल्ली बाई एप के मुख्य आरोपी नीरज बिश्नोई 7 दिन की स्पेशल सेल की आईएफएसओ यूनिट की कस्टडी में है। पुलिस लगातार पूछताछ कर रही थी जिसमे नीरज ने सुल्ली डील के आरोपी के बारे में जानकारी दी उसी आधार पर पुलिस ने ठाकुर को गिरफ्तार किया। नीरज के पूछताछ में ये भी बताया कि सुल्ली डील केस के दौरान ही एक ट्वीटर हैंडल बनाया था जिसके जरिये वो सुल्ली डील बनाने वाली इन्फॉर्मेशन प्लांट करता था। सुल्ली डील को गिटहब पर लांच किया गया था। इस मे भी मुस्लिम महिलाओं की ऑनलाइन बोली लगाई जाती थी।


संबंधित आलेख: