केबिल ब्रिज हादसा!क्या किसी साजिश के तहत जानबूझकर तोड़ा गया था गुजरात के मोरबी का ब्रिज?सैकड़ो लोगो की मौत का ज़िम्मेदार कौन?हादसे से पहले का वीडियो हुआ वायरल
गुजरात:31/10 2022
गुजरात के मोरबी में रविवार को केबल पुल टूटने से बड़ा हादसा हो गया। छठ पूजा के दौरान पुल पर करीब 500 लोग थे। यहां मच्छु नदी में बना केबल ब्रिज अचानक टूट जाने से 400 से ज्यादा लोग नदी में गिर गए। सैकड़ो लोगों की मौत हो गई है। क्या ये वाकई एक हादसा था या जानबूझकर ब्रिज को तोड़ा गया था?
दरअसल गुजरात के मोरबी शहर में माच्छू नदी पर रविवार शाम 140 साल पुराने पुल के अचानक टूटकर गिर जाने की घटना के बाद कई चौंकाने वाले वीडियोज सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे हैं। इसमें साफ दिख रहा है कि कैसे कुछ शराराती लोग जानबूझकर पुल को हिला रहे थे। उन्हें रोका-टोका भी गया, लेकिन वे नहीं माने। आशंका है कि हादसे की एक बड़ी वजह पुल को जबरन लात मार मार कर कमजोर करना भी हो सकता है।
6 महीने से मेंटेनेंस और रिनोवेशन के लिए बंद था। करीब 2 करोड़ रुपए की लागत से यह काम पूरा किया गया था। 25 अक्टूबर को इसे आम लोगों के लिए खोला गया था। हालांकि इसके लिए परमिशन नहीं ली गई थी।
फ़िलहाल नदी में डूबे हुए लोगो को रेस्क्यू करने में एनडीआरएफ और एसडीआरएफ की टीम लगातार जुटी हुई है। साथ ही मच्छु नदी के पानी को कम करने के लिए चेक बांध को भी तोड़ दिया गया है।