• Home
  • News
  • Caution: Corona is still alive ... 47 patients died in the last 24 hours! Cases are increasing continuously, carelessness may be heavy

सावधानः कोरोना अभी जिंदा है...पिछले 24 घंटों में 47 मरीजों की मौत! लगातार बढ़ रहे हैं मामले, बेफिक्री पड़ सकती है भारी

editor
  • Awaaz24x7 Team
  • August 04, 2022 07:08 AM
Caution: Corona is still alive ... 47 patients died in the last 24 hours! Cases are increasing continuously, carelessness may be heavy

नई दिल्ली। देश में कोरोना एक बार फिर डराने लगा है। लगातार बढ़ रहे मामलों ने शासन-प्रशासन की चिंता बढ़ा दी है। उधर कोरोना के बढ़तों मामलों के बावजूद लोग सुधरने का नाम नहीं ले रहे हैं, सोशल डिस्टेंसिंग से लेकर मास्क तक सभी नियमों की धज्जिया उड़ाई जा रही है। ताजा रिपोर्ट के अनुसार पिछले 24 घंटे में 17,135 मरीजों में कोरोना का लक्षण मिला है, वहीं 47 मरीजों की मौत हो गई है। महाराष्ट्र में कोरोना का सबसे ज्यादा 7 मरीजों की मौत हो गई है। राज्य में 1932 नए केस भी मिले है। इससे पहले सोमवार को कोरोना के 16,492 नए केस मिले हैं, जबकि 45 लोगों की मौत हुई थी।
दुनियाभर की बात करें तो पिछले 24 घंटे में कोरोना के 6 लाख से ज्यादा केस मिले हैं। इस दौरान 1,128 मरीजों की मौत भी हो गई। सबसे ज्यादा जापान में 1 लाख 95 हजार केस मिले हैं।

राजस्थान में पिछले 24 घंटे में कोरोना के 343 केस आए हैं, हालांकि किसी भी मरीज की मौत नहीं हुई है। जयपुर में सबसे ज्यादा 109 केस मिले हैं। राज्य में अब एक्टिव मरीजों की संख्या बढ़कर 2209 हो गई है। कोरोना के नए मरीजों की संख्या को देखते हुए हेल्थ मिनिस्टर परसादी लाल मीणा ने राज्य में सैंपलिंग बढ़ाने के निर्देश दिए हैं।

राजधानी दिल्ली की बात करें तो यहां पिछले 24 घंटे में कोरोना वायरस के 2,073 नये केस सामने आए और 5 मरीजों की मौत हो गई। राजधानी में पॉजिटिविटी रेट 11.64% रही। स्वास्थ्य विभाग बुलेटिन के मुताबिक, राष्ट्रीय राजधानी में यह लगातार तीसरा दिन है जब पॉजिटिविटी रेट 10 प्रतिशत से ऊपर रही है। इससे पहले 24 जनवरी को दिल्ली में संक्रमण दर 11.79 प्रतिशत दर्ज की गई थी।

उधर महाराष्ट्र में कोरोना वायरस के 1932 नये मामले सामने आए जबकि राज्य में संक्रमण से 7 लोगों की मौत हो गई है। स्वास्थ्य विभाग की ओर से जारी बुलेटिन के अनुसार, राज्यो में कोरोना के नए मामले सामने आने के बाद संक्रमितों की संख्या बढ़कर 80,52,103 हो गई, जबकि 7 लोगों की मौत के बाद संक्रमण से मरने वालों की संख्या बढ़ कर 1,48,117 पर पहुंच गई है।


संबंधित आलेख: