• Home
  • News
  • Celebrations in Uttarakhand as the 'Lotus' Blooms in Three States; CM Dhami Enjoys 'Jhalmuri' with Party Workers.

तीन राज्यों में 'कमल' खिलने पर उत्तराखंड में जश्न, सीएम धामी ने कार्यकर्ताओं संग खाई 'झालमुड़ी'

editor
  • Tapas Vishwas
  • May 04, 2026 01:05 PM
Celebrations in Uttarakhand as the 'Lotus' Blooms in Three States; CM Dhami Enjoys 'Jhalmuri' with Party Workers.

देहरादून। पश्चिम बंगाल, असम और पुडुचेरी के विधानसभा चुनावों में भारतीय जनता पार्टी को मिली शानदार जीत की गूंज देवभूमि उत्तराखंड में भी सुनाई दी। जीत की खबर आते ही देहरादून स्थित प्रदेश भाजपा कार्यालय उत्सव के रंग में डूब गया। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने खुद कार्यालय पहुँचकर कार्यकर्ताओं का उत्साह बढ़ाया और इस ऐतिहासिक विजय का जश्न अनोखे अंदाज में मनाया।

भाजपा कार्यालय में सुबह से ही कार्यकर्ताओं का तांता लगा रहा। जैसे ही जीत के आंकड़े साफ हुए, पूरा परिसर 'जय श्री राम' और 'भारत माता की जय' के नारों से गूंज उठा। मुख्यमंत्री धामी ने कार्यकर्ताओं के साथ ढोल की थाप पर खुशी जताई। इस दौरान जीत का जश्न मनाने के लिए विशेष तौर पर 'झालमुड़ी' का वितरण किया गया। सीएम ने कार्यकर्ताओं के साथ बैठकर झालमुड़ी खाई, जो पश्चिम बंगाल की जीत और वहां के संगठन के संघर्ष के प्रति एक प्रतीकात्मक सम्मान के रूप में देखा गया। कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा, "यह जीत प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के कुशल मार्गदर्शन और प्रत्येक कार्यकर्ता के अथक परिश्रम का परिणाम है। गंगोत्री से गंगासागर तक लहराता यह भगवा परचम केवल एक चुनावी जीत नहीं, बल्कि जनता के अटूट विश्वास और 'सेवा, समर्पण व राष्ट्र प्रथम' के संकल्प का संदेश है। सीएम ने आगे कहा कि इन तीन राज्यों की जीत ने यह साबित कर दिया है कि देश की जनता विकास और सुशासन की राजनीति के साथ है। उन्होंने संगठन की शक्ति और कार्यकर्ताओं के समर्पण की सराहना करते हुए कहा कि विपरीत परिस्थितियों में भी भाजपा कार्यकर्ताओं ने जो संघर्ष किया, उसी का परिणाम आज सबके सामने है। कार्यालय में हुई इस आतिशबाजी और मिष्ठान वितरण ने आने वाले स्थानीय चुनावों के लिए भी कार्यकर्ताओं में नया जोश भर दिया है।
 


संबंधित आलेख: