• Home
  • News
  • Chaos in Delhi after four-story building collapses; Home Minister Amit Shah leaves for Delhi, cutting short a speech in Goa; NDRF relief operations underway.

दिल्ली में चार मंजिला इमारत ढहने से हाहाकार: गोवा में भाषण बीच में छोड़ दिल्ली के लिए रवाना हुए गृह मंत्री अमित शाह,एनडीआरएफ का राहत अभियान जारी

editor
  • Tapas Vishwas
  • September 06, 2026 01:09 PM
Chaos in Delhi after four-story building collapses; Home Minister Amit Shah leaves for Delhi, cutting short a speech in Goa; NDRF relief operations underway.

नई दिल्ली। देश की राजधानी दिल्ली के मोतीबाग स्थित सत्य निकेतन इलाके में रविवार दोपहर उस वक्त अफरा-तफरी मच गई, जब एक चार मंजिला निर्माणाधीन इमारत ताश के पत्तों की तरह ढह गई। हादसे के वक्त इमारत में कई छात्र मौजूद थे। घटना की सूचना मिलते ही गोवा प्रवास पर गए केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने अपना संबोधन बीच में ही रोक दिया और आगामी सभी कार्यक्रम रद्द कर स्थिति का जायजा लिया।

नॉर्थ गोवा में भाजपा के नए कार्यालय 'अटल भवन' के उद्घाटन समारोह के दौरान गृह मंत्री अमित शाह को जैसे ही दिल्ली हादसे की सूचना मिली, उन्होंने तुरंत अपना भाषण रोक दिया। गृह मंत्री ने घटना की संवेदनशीलता को देखते हुए अपने आगे के सभी कार्यक्रम निरस्त कर दिए और दिल्ली प्रशासन के अधिकारियों से संपर्क साधा। गृह मंत्री अमित शाह ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म 'एक्स' पर जानकारी देते हुए लिखा, "दिल्ली के सत्य निकेतन में इमारत के ढहने से अत्यंत दुख हुआ है। मैंने दिल्ली के मुख्यमंत्री, पुलिस आयुक्त और एनडीआरएफ के महानिदेशक से बात कर जमीनी हालात का जायजा लिया है। स्थानीय प्रशासन और एनडीआरएफ मिलकर तेजी से बचाव कार्य में जुटे हैं। घायलों को त्वरित चिकित्सीय सहायता दी जा रही है। दोपहर करीब 1:33 बजे घटना की सूचना मिलने के तुरंत बाद फायर ब्रिगेड, दिल्ली पुलिस और राष्ट्रीय आपदा मोचन बल की टीमें मौके पर पहुंचीं। मलबे से निकालकर करीब 20 से 25 घायलों को तुरंत एम्स ट्रॉमा सेंटर में भर्ती कराया गया है, जिनमें से कई की हालत नाजुक बनी हुई है। हादसे में एक छात्र की मौत की पुष्टि हो चुकी है। इमारत के मलबे में अभी भी कुछ और लोगों के दबे होने की आशंका है। एनडीआरएफ की टीम स्निफर डॉग्स और आधुनिक उपकरणों की मदद से लगातार राहत और बचाव कार्य चला रही है। सुरक्षा के मद्देनजर आसपास की पुरानी इमारतों को भी एहतियातन खाली करा लिया गया है। दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने स्वयं घटनास्थल का दौरा कर राहत कार्यों की समीक्षा की। उन्होंने मीडिया को बताया कि सभी संबंधित एजेंसियां युद्धस्तर पर बचाव अभियान में जुटी हुई हैं और घायलों को सर्वोत्तम इलाज मुहैया कराया जा रहा है। मुख्यमंत्री ने हादसे के कारणों की उच्चस्तरीय जांच के आदेश दे दिए हैं। फिलहाल क्षेत्र में भारी पुलिस बल तैनात है और बचाव कार्य जारी है।


संबंधित आलेख: