• Home
  • News
  • Chartered Accountant's Day: A profession without which the country cannot become the world or any financial account book flawless

चार्टेड अकॉउंटेंट दिवस: एक ऐसा पेशा जिसके बिना देश दुनिया या किसी भी वित्तीय हिसाब किताब का त्रुटिहीन बहीखाता बन नही सकता

editor
  • Awaaz24x7 Team
  • July 01, 2023 09:07 AM
Chartered Accountant's Day: A profession without which the country cannot become the world or any financial account book flawless

हर साल 1 जुलाई को पूरे देश में चार्टर्ड एकाउंटेंट्स को सम्मानित करने के लिए सीए दिवस मनाया जाता है।चार्टर्ड अकाउंटेंट का काम किसी भी देश की वित्तीय स्थिति को सही दिशा की तरफ ले जाना है। पांच साल से कम की सदस्यता वाले संस्थान के सदस्यों को एसोसिएट चार्टर्ड अकाउंटेंट कहा जाता है। जबकि पांच साल से अधिक की सदस्यता वाले सदस्यों को फेलो चार्टर्ड अकाउंटेंट (एफसीए) कहा जाता है। इंस्टिट्यूट ऑफ चार्टड अकाउंटेंट्स ऑफ इंडिया का सदस्य अपने नाम से पहले सीए का उपयोग कर सकता है।सीए एक ऐसा पेशा है जो असंशिय भरोसेमंद होता है वित्तीय हिसाब किताब को मजबूती प्रदान करता है।अपनी बुद्धिमत्ता मेहनत और विश्वास के ज़रिए आज इस पेशे ने समाज मे वो मुकाम हासिल किया है जिसके बिना त्रुटिहीन बहीखाता बन ही नही सकता ।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गुरुवार को सनदी लेखाकार (चार्टर्ड अकाउंटेंट) दिवस पर इस पेशे से जुड़े सभी लोगों को बधाई दी और कहा कि देश की प्रगति में उनकी महत्वपूर्ण भूमिका है। वही केन्द्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने भी सीए दिवस पर शुभकामनाएं दी है।


आपको बता दें कि सीए दिवस भारतीय चार्टेड अकाउंटेंट संस्थान (आईसीएआई) की स्थापना के अवसर पर मनाया जाता है। इसकी स्थापना एक जुलाई 1949 को सनदी लेखाकार अधिनियम 1949 के अंतर्गत की गई थी।


संबंधित आलेख: