• Home
  • News
  • CM Dhami inaugurated the program on World Minority Rights Day! Booklet also released

विश्व अल्पसंख्यक अधिकार दिवस पर कार्यक्रम का सीएम धामी ने किया शुभांरभ! पुस्तिका का भी किया विमोचन

editor
  • Tapas Vishwas
  • December 18, 2023 12:12 PM
CM Dhami inaugurated the program on World Minority Rights Day! Booklet also released

सूबे के राजधानी देहरादून में विश्व अल्पसंख्यक अधिकार दिवस के मौके पर कार्यक्रम आयोजित किया गया। जिसका शुभारंभ सीएम धामी ने किया। इस दौरान सीएम धामी ने कहा राज्य सरकार हर वर्ग के विकास के लिए काम कर रही है। तमाम प्रतियोगी परीक्षाओं में अल्पसंख्यकों का प्रतिनिधित्व बढ़ाने और अल्पसंख्यक छात्र-छात्राओं को प्रोत्साहित करने के लिए ’मुख्यमंत्री अल्पसंख्यक प्रोत्साहन योजना’ शुरू की गई है। 

विश्व अल्पसंख्यक अधिकार दिवस के अवसर पर सोमवार को हिमालयन सांस्कृतिक केन्द्र, गढ़ी कैंट, देहरादून में कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का सीएम धामी ने दीप प्रज्वलित कर शुभारंभ किया।  इस दौरान सीएम धानी ने अल्पसंख्यक आयोग की पुस्तिका का भी विमोचन किया। कार्यक्रम के दौरान अल्पसंख्यक समाज के लोगों को उनके अधिकारियों के प्रति जागरूक किया गया। कार्यक्रम के दौरान सीएम धामी ने विश्व अल्पसंख्यक अधिकार दिवस के मौके पर सभी प्रदेशवासियों को शुभकामनाएं दी। सीएम धामी ने कहा आज का दिन भारतवर्ष की एकता और अखंडता के संरक्षण और संवर्धन के लिए हमारे मौलिक कर्तव्यों को याद करने का दिन है। सीएम ने कहा भारत की एकता और अखंडता का मूल भी हमारी यही तमाम सांस्कृति में पाए जाने वाली एकरुपता है। यही नहीं अनेकता में एकता का यही भाव, देश को एकता को एक सूत्र में पिरोने का कार्य करता है। भारतीय संस्कृति सभी पंथ, संप्रदायों का सम्मान करने वाली रही है। सीएम धामी ने कहा पीएम मोदी के नेतृत्व में भारत की संस्कृति और सामर्थ्य का विस्तार पूरे विश्व में हो रहा है। पीएम की ओर से दिए गए मंत्र 'सबका साथ, सबका विकास, सबका विश्वास और सबका प्रयास' के जरिए नये भारत में हर वर्ग के सशक्तिकरण का प्रयास किया जा रहा है। साथ ही सीएम ने कहा उत्तराखंड धार्मिक और आध्यात्मिक चेतना की जागृति का केंद्र रहा है। राज्य सरकार हर वर्ग के विकास के लिए काम कर रही है। तमाम प्रतियोगी परीक्षाओं में अल्पसंख्यकों का प्रतिनिधित्व बढ़ाने और अल्पसंख्यक छात्र-छात्राओं को प्रोत्साहित करने के लिए ’मुख्यमंत्री अल्पसंख्यक प्रोत्साहन योजना’ शुरू की गई है। 


संबंधित आलेख: