• Home
  • News
  • CM Dhami inaugurated the temporary helipad by cutting ribbon at Lohiahead in Khatima

सीएम धामी ने खटीमा के लोहियाहेड में अस्थाई हेलीपैड का फीता काटकर किया लोकार्पण

editor
  • Awaaz24x7 Team
  • February 09, 2023 08:02 AM
CM Dhami inaugurated the temporary helipad by cutting ribbon at Lohiahead in Khatima

खटीमा। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने लोहियाहेड में 14 लाख 66 हजार रुपए की लागत से निर्मित अस्थाई हेलीपैड का विधिवत फीता काटकर लोकार्पण किया। सीएम धामी ने नगला तराई पहुंचने विभिन्न क्षेत्रों के नागरिकों से मुलाकात की तथा बग्घा चौवन, सिसेया बंदे के लोगो सहित विभिन्न क्षेत्रों से आए व्यक्तियों की समस्याएं सुनते हुए आवश्यक कार्यवाही हेतु संबंधित अधिकारियों के लिए दिशा–निर्देश दिए।

सीएम धामी ने लोहियाहेड में नवनिर्मित अस्थाई हेलीपेड से ही हेलीकॉप्टर द्वारा देहरादून के लिए प्रस्थान किया। इस दौरान जिलाधिकारी युगल किशोर पंत, एसएसपी मंजूनाथ टीसी, मुख्य विकास अधिकारी विशाल मिश्रा, उप जिलाधिकारी रविंद्र बिष्ट, सहित रामू जोशी, हेमराज बजरंगी, किशन सिंह बिष्ट, भुवन भट्ट, राम सिंह जेठी आदि उपस्थित थे।


 


संबंधित आलेख: