पडोसी देश नेपाल से भारत के रिश्तों को और मजबूत करने सीएम धामी ने की नेपाल के प्रतिनिधिमंडल से मुलाकात।
नेपाल के राजनेताओं का एक प्रतिनिधिमंडल उत्तराखंड पहुंचा है। उत्तराखंड की यात्रा में पहले दिन नेपाली राजनेताओं के प्रतिनिधि मंडल दल ने मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से मुलाकात की। मुख्यमंत्री आवास में मुख्यमंत्री ने प्रतिनिधिमंडल का स्वागत किया और उनसे प्रदेश की योजनाओं और केंद्र सरकार के किए जा रहे कार्यों पर चर्चा की।
मीडिया से बात करते हुए मुख्यमंत्री पुष्कर धामी ने बताया कि नेपाल और भारत मित्र राष्ट्र हैं। नेपाल के प्रतिनिधि मंडल दल के साथ उत्तराखंड को लेकर विस्तृत चर्चाएं हुई। भारत के विकास के साथ नेपाल कैसे सहभागी हो सकता है इससे संबंधित कई योजनाओं पर भी चर्चाएं हुई। मुख्यमंत्री पुष्कर धामी ने बताया कि नेपाली प्रतिनिधिमंडल दल ने उन्हें नेपाल के लिए भी आमंत्रित किया है।