• Home
  • News
  • CM Dhami playing on the front foot in the political pitch of Uttarakhand! Historic decisions in a short time, made a good hold from the high command to the common man

उत्तराखण्ड के सियासी पिच में फ्रंट फुट पर खेलते सीएम धामी! अल्प समय में ऐतिहासिक फैसले, हाईकमान से लेकर आमजन तक बनाई अच्छी पकड़

editor
  • Manoj Kumar
  • December 23, 2021 06:12 PM
CM Dhami playing on the front foot in the political pitch of Uttarakhand! Historic decisions in a short time, made a good hold from the high command to the common man

रुद्रपुर। उत्तराखण्ड में भाजपा सरकार के पांच साल पूरे होने को हैं, और इन पांच सालों का लेखा-जोखा लेकर हाल ही में प्रदेश की कमान संभाले युवा मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी जन-जन के बीच पहुंच रहे हैं। यूं तो इन पांच सालों में प्रदेश की भाजपा सरकार ने तीन-तीन मुख्यमंत्री बदले और प्रदेश की जनता की किरकिरी का सामना भी करना पड़ा। इतना ही नहीं विपक्ष के साथ ही आमजन भी भाजपा की नाकामियों के गीत गाने लगा। लेकिन इन सब चुनौतियों से इतर हाल ही प्रदेश के मुखिया की कमान संभाले पुष्कर सिंह धामी ने जितनी तेजी से यहां के हालात सुधारे, उतनी ही तेजी से एक बार फिर लोगों के दिलों में भाजपा को लेकर विश्वास कायम किया। सीएम धामी ने यह विश्वास सिर्फ आमजन को नहीं बल्कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी को भी दिलाया। शायद यही वजह है कि पीएम मोदी लगातार युवा सीएम धामी की पीठ थपथपा रहे हैं। प्रधानमंत्री मोदी ही नहीं मौजूदा समय में उत्तराखण्ड भाजपा की स्थिति को देखते हुए पूरा केन्द्रीय नेतृत्व धामी के कार्यों से खुश है। अभी कुछ समय पूर्व ही गढ़वाल मण्डल में पीएम मोदी की जनसभा हुई। इस जनसभा में पीएम मोदी ने भाजपाईयों के साथ ही आमजन में जोश भरने का काम किया। इस दौरान पीएम मोदी ने उत्तराखण्ड सरकार के कार्यो की सराहना की और सीएम धामी की पीठ भी थपथपाई। उधर एक बार फिर प्रधानमंत्री नरेन्द्र उत्तराखण्ड पहुंच रहे हैं, हांलाकि इस बार पीएम मोदी कुमाऊं दौरे पर हैं लेकिन जिस प्रकार पीएम मोदी एक के बाद एक उत्तराखण्ड के दौरे कर रहे हैं और सीएम धामी की पीठ थपथपा रहे हैं उससे साफ होता है कि भाजपा का शीर्ष नेतृत्व सीएम धामी के कार्यों से संतुष्ट है और सीएम धामी को फ्री हैण्ड देकर चुनाव में दमखम से मैदान में खड़ा होना चाहता है। उधर सीएम धामी भी शीर्ष नेतृत्व की उम्मीदों पर खरा उतरते हुए कई ऐतिहासिक फैसले ले रहे हैं। 


संबंधित आलेख: