सीएम धामी पहुंचे बाजपुर जाने क्या कुछ रहा खास।
जहाँ उत्तराखंड में विगत दिनों आई बाढ़ ने अपना कहर बरपाया था जिसको लेकर उत्तराखंड के मुखिया का बाढ़ क्षेत्रों के निरीक्षण का सिलसिला जारी है। जहाँ सीएम आज अपने गृह जनपद उधम सिंह नगर के दो दिवसीय दौरे पर पहुंचे और पहले दिन बाजपुर में लेवड़ा नदी में आई बाढ़ क्षेत्रों का जायजा लिया और बाद उसके पूर्व सांसद बलराज पासी के पिता की शोक सभा में शिरकत की और सिचाई गेस्ट में 29 दिनों से धरने पर बैठे किसानों और अधिकारीयों से बात की।
आपको बता दें कि उधम सिंह नगर में उत्तराखंड के मुखिया पुष्कर सिंह धामी दो दिन के दौरे पर हैं जहाँ पहले दिन बाजपुर विधानसभा का दौरा किया। दौरे के दौरान विगत दिनों लगातार हुई बड़ा से लेवड़ा नदी उफान पर आ गयी थी जिसके बाद बाजपुर क्षेत्र जलमग्न हो गया था चारो तरफ पानी ही पानी दिखाई दे रहा था। बाजपुर में सबसे ज्यादा राजीव नगर और चकरपुर सबसे ज्यादा प्रभावित रहा। जहाँ आई बाढ़ से लोगो के घरो में 3 से 4 फिट पानी भर गया था। आज मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी बाजपुर आये और लेवड़ा नदी का निरीक्षण किया और अधिकारीयों से जानकारी ली। बाद उसके सीएम पुष्कर सिंह धामी पूर्व सांसद बलराज पासी के पिता योगराज पासी के मृत्यु के बाद शोक सभा में शिरकत की। इसके आलावा कई शोक सभाओ में भाग लिया।बाजपुर के सिचाई गेस्ट हाउस में 29 दिन से धरने पर बैठे किसानों से वार्ता की और जल्द ही समाधान निकालने की बात कही है। सभी कार्यक्रमों के बाद अपने आवास खटीमा के लिए प्रस्थान किया।