• Home
  • News
  • Commendable: Mohit Travels provided free taxi service from Thal to Haldwani for brave soldiers

सराहनीयः मोहित ट्रैवल्स ने वीर जवानों के लिए थल से हल्द्वानी तक प्रदान की निःशुल्क टैक्सी सेवा

editor
  • Awaaz Desk
  • May 10, 2025 11:05 AM
Commendable: Mohit Travels provided free taxi service from Thal to Haldwani for brave soldiers

थल (पिथौरागढ़)। वर्तमान समय में देश की सीमाओं में तनावपूर्ण और युद्ध की स्थिति उत्पन्न होने से छुट्टी पर घर आये सैनिकों की बॉर्डर पर वापसी हुई है। भारतीय सेना के प्रति सच्चा सम्मान और देश प्रेम का जज्बा दिखाते हुए मोहित ट्रैवल्स के मालिक थल के युवा व्यापारी और सामाजिक कार्यकर्त्ता कमलेश सिंह अल्मिया ने सेना के वीर जवानों के मनोबल को बढ़ाने के लिए थल से हल्द्वानी तक निःशुल्क टैक्सी यात्रा की सेवा प्रदान की है। उनके इस सराहनीय कदम के लिए थल के दिनेश चंद्र पाठक, मदन उपाध्याय, अर्जुन सिंह रावत, नीरज उपाध्याय, गुड्डू पाठक, मनोज गोस्वामी, सीमा बिष्ट, महेश पाठक, गुड्डू पाठक, महेंद्र जंगपांगी, भाष्कर भट्ट, नीरज उपाध्याय, सन्नू वर्मा, अनिल कार्की, सुरेश जोशी, नवराज भैसोड़ा, सुनील सत्याल, प्रवीण जंगपांगी सहित व्यापारियों और पूर्व सैनिकों ने सराहना की है। 


संबंधित आलेख: