• Home
  • News
  • Condemnation of Udaipur incident happening abroad also: Netherlands MP said - stop being tolerant towards the tolerant! Hindus should be safe in India, read why they have to pay expensive price

विदेशों में भी हो रही उदयपुर घटना की निंदाः नीदरलैंड के सांसद बोले- असहिष्णु के प्रति सहिष्णु होना बंद करें! भारत में सुरक्षित होने चाहिए हिन्दू, पढ़ें आखिर क्यों बोले चुकानी होगी महंगी कीमत

editor
  • Awaaz24x7 Team
  • June 30, 2022 09:06 AM
 Condemnation of Udaipur incident happening abroad also: Netherlands MP said - stop being tolerant towards the tolerant! Hindus should be safe in India, read why they have to pay expensive price

राजस्थान के उदयपुर में तालिबानी तरीके से टेलर कन्हैयालाल की हत्या के बाद जहां देशभर में रोष व्याप्त है वहीं विदेशों में भी इस घटना की निंदा हो रही है। देशभर में लोग सड़कों पर उतरकर हत्यारों को कड़ी से कड़ी सजा दिए जाने की मांग कर रहे हैं। आज भी उदयपुर में हिन्दू संगठनों से जुड़े लोगों ने जुलूस निकालकर हत्यारों को जल्द से जल्द फांसी दिए जाने की मांग उठाई। इस सबके बीच विदेशों से भी इस घटना को लेकर प्रतिक्रियाएं आने लगी हैं। नीदरलैंड के सांसद गीर्ट वाइलडर्स ने एक ट्वीट करते हुए तमाम लोगों का ध्यान अपनी ओर आकर्षित किया है। 

उन्होंने ट्वीट कर कहा कि ‘एक दोस्त होने के नाते भारत से मैं यह बात कह रहा हूं, असहिष्णु के प्रति सहिष्णु होना बंद करें। चरमपंथियों, आतंकवादियों और जिहादियों के खिलाफ हिंदू धर्म की रक्षा करें। जिहादियों के ख़िलाफ़ हिन्दूइज़म का बचाव करो, इस्लाम का तुष्टीकरण मत करो, इसकी महंगी क़ीमत चुकानी होगी। गीर्ट वाइलडर्स ने इस ट्वीट के साथ हैषटैग
#HinduLivesMatters #India लगाया है। उन्होंने ट्वीट में आगे लिखा कि हिंदुओं को ऐसे नेता चाहिए जो उनकी पूरी 100 प्रतिशत रक्षा करे सके! एक अन्य ट्वीट में विल्डर्स ने कहा कि भारत में हिन्दुओं को सुरक्षित होना चाहिए। यह उनका देश है उनकी मातृभूमि है। 

बता दें कि इस्लाम विरोधी बयानों के लिए पहचाने जाने वाले गीर्ट वाइल्डर्स पर एक बार ब्रिटेन में प्रवेश पर प्रतिबंध भी लगा था। हालांकि, बाद में ये प्रतिबंध वापस ले लिया गया। वहीं ब्रिटिश सेंटर फोर मिडिल ईस्ट के रीजनल हेड अमजद ताहा ने भी उदयपुर में हत्या को लेकर प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने ट्वीट कर कहा है कि उदयपुर में हमले को इस्लामिक आतंकवादियों द्वारा हिन्दुओं को निशाना बनाए जाने के रूप में देखा गया, इसकी निंदा करें। भारत को आतंकवाद के ख़िलाफ़ संघर्ष में साथ दें, जिन्होंने एक व्यक्ति को लेकर भारत के बहिष्कार की अपील की थी क्या वे चाहते हैं कि भारतीय सभी मुसलमानों का बहिष्कार करें। जवाब इसका नहीं है, हमें एक रहने की ज़रूरत है। अमजद ताहा ने इस ट्वीट के साथ हैषटैग
#JusticeForKanhaiyaLal# उदयपुर लगाया है।


संबंधित आलेख: