बधाईयांः शादी के बंधन में बंधे सीएम मान और डॉ. गुरप्रीत! सीएम आवास पर लिए फेरे, तस्वीरों में देखें विवाह समारोह के एक-एक पल
नई दिल्ली। पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान और डॉ. गुरप्रीत कौर आज शादी के बंधन में बंध गए। इस दौरान दिल्ली के सीएम अरविन्द केजरीवाल उनके साथ मौजूद रहे और बड़े भाई की रस्म निभाई। सीएम मान और डॉ. गुरप्रीत ने सीएम आवास पर फेरे लिए। बता दें कि 32 साल की गुरप्रीत भगवंत मान से 16 साल छोटी हैं। दोनों की मुलाकात करीब चार साल पहले हुई थी। भगवंत की यह दूसरी शादी है। पहली पत्नी से उन्होंने 2015 में तलाक लिया था।

बताया जाता है कि पहली पत्नी से तलाक के बाद भगवंत मान की मां हरपाल कौर की ख्वाहिश थी कि मुख्यमंत्री भगवंत मान अपना घर फिर से बसा लें। इसके बाद सीएम शादी के लिए राजी हुए थे। सीएम भगवंत मान के लिए मां और बहन मनप्रीत कौर ने खुद लड़की चुनी है। पंजाब के मुख्यमंत्री बनने से पहले भगवंत मान संगरूर से दो बार सांसद रह चुके हैं। भगवंत मान की पत्नी उनके परिवार की करीबी हैं। लंबे समय से भगवंत मान और गुरप्रीत कौर एक-दूसरे को जानते हैं।



