• Home
  • News
  • Congratulations: Indian cricketer Ruturaj Gaikwad tied the knot! Took seven rounds with player Utkarsha Pawar, shared pictures on social media

बधाईयांः शादी के बंधन में बंधे भारतीय क्रिकेटर रुतुराज गायकवाड़! खिलाड़ी उत्कर्षा पवार के साथ लिए सात फेरे, सोशल मीडिया पर शेयर कीं तस्वीरें

editor
  • Awaaz24x7 Team
  • June 04, 2023 09:06 AM
 Congratulations: Indian cricketer Ruturaj Gaikwad tied the knot! Took seven rounds with player Utkarsha Pawar, shared pictures on social media

नई दिल्ली। भारतीय क्रिकेटर रुतुराज गायकवाड़ शादी के बंधन में बंध गए हैं। खबरों की मानें तो उन्होंने महाराष्ट्र के लिए घरेलू क्रिकेट खेलने वाली खिलाड़ी 24 वर्षीय उत्कर्षा पवार के साथ सात फेरे लिए है। दोनों की शादी तीन जून शनिवार को हुई है।

शादी की तस्वीरें खुद रुतुराज गायकवाड़ ने सोशल मीडिया पर शेयर की है। गौरतलब है कि दोनों लंबे समय से एक दूसरे को डेट कर रहे थे, जिसके बाद 3 जून शनिवार को दोनों ने सात फेरे लिए। रुतुराज और उत्कर्षा की शादी महाबलेश्वर में हुई है। यहां दोनों शादी की रस्में निभाते हुए बेहद खुश नजर आ रहे है। 

बता दें कि उत्कर्षा को कई बार इंडियन प्रीमियर लीग के मुकाबलों के दौरान चेन्नई सुपर किंग्स को चीयर करते हुए देखा गया है। यहां तक की आईपीएल के फाइनल मुकाबले में भी उत्कर्षा ने टीम की जीत के बाद कप्तान महेंद्र सिंह धोनी के पैर छुए थे। इसका वीडियो भी जमकर सोशल मीडिया पर वायरल हुआ था।


संबंधित आलेख: