• Home
  • News
  • Congratulations: KL Rahul and Athiya Shetty tied the knot! Father Sunil Shetty distributed sweets to the media, reception will be held after IPL

बधाईयांः शादी के बंधन में बंधे केएल राहुल और अथिया शेट्टी! पिता सुनील शेट्टी ने मीडिया को बांटी मिठाई, आईपीएल के बाद होगा रिसेप्शन

editor
  • Awaaz24x7 Team
  • January 23, 2023 12:01 PM
 Congratulations: KL Rahul and Athiya Shetty tied the knot! Father Sunil Shetty distributed sweets to the media, reception will be held after IPL

नई दिल्ली। जाने-माने फिल्म अभिनेता सुनील शेट्टी की बेटी अथिया शेट्टी और भारतीय क्रिकेटर केएल राहुल आज सोमवार को शादी के बंधन में बंध गए। हालांकि अभी तक कपल की कोई भी फोटो सामने नहीं आई हैं। इस शादी में फैमिली मेंबर्स और क्लोज फ्रेंड्स मिलाकर सिर्फ 100 लोग ही शामिल हुए। इस समारोह अथिया की खास दोस्त कृष्णा श्रॉफ, अंशुला कपूर, डायना पेंटी, क्रिकेटर ईशांत शर्मा, वरुण एरोन इसमें शामिल हुए। यहां सभी मेहमानों के हाथ में रेड बैंड बांधा गया, जिससे पता चलता रहे कि ये इनवाइटेड हैं। इस बैंड के बिना कोई अंदर नहीं जा सकता। वेडिंग वेन्यू के बाहर तगड़ी सिक्योरिटी चेकिंग भी हुई।

अथिया शेट्टी और केएल राहुल की शादी में सभी क्रिकेटर्स शामिल नहीं हो पाये, क्योंकि इस समय सभी भारत-न्यूजीलैंड क्रिकेट सीरीज में बिजी हैं। ऐसे में कहा जा रहा है कि दोनों सभी क्रिकेटर्स के लिए IPL (इंडियन प्रीमियर लीग) के खत्म होने के बाद मई में एक ग्रैंड रिसेप्शन रखेंगे। इस शादी में केएल राहुल के खास दोस्त विराट कोहली शामिल नहीं हुए, क्योंकि उन्हें आज इंदौर में स्पॉट किया गया था। वो वहां पर इंडिया-न्यूजीलैंड मैच में बिजी हैं। रिपोर्ट्स में ये भी कहा जा रहा है कि इन गेस्ट्स को खाना प्लेट्स में नहीं, बल्कि केले के पत्तों में परोसा गया। खाने में साउथ इंडियन क्विजीन रखी गई।


संबंधित आलेख: