बधाईयांः लालू यादव के घर गूंजी किलकारी! पिता बने बिहार के डिप्टी सीएम तेजस्वी यादव, पत्नी राजश्री ने बेटी को दिया जन्म
नई दिल्ली। बिहार के डिप्टी सीएम तेजस्वी यादव पिता बन गए हैं। उनकी पत्नी राजश्री ने बेटी को जन्म दिया है। आज सोमवार सुबह इसकी जानकारी आरजेडी नेता ने ट्विटर के जरिए दी। उन्होंने लिखा कि ईश्वर ने आनंदित होकर पुत्री रत्न के रूप में उपहार भेजा है। बहन रोहिणी आचार्य ने भी भाई तेजस्वी और भाभी राजश्री के घर में किलकारी गूंजने पर बधाइयां दी हैं। रोहिणी ने एक कवितानुमा संदेश में लिखा है कि भाई-भाभी के चेहरे पर खिली मुस्कान रहे, मेरे घर में खुशियों का सदा यूं ही वास रहे, मन सुख के सागर में गोते भरे, पापा बनने की खुशी में भाई तेजस्वी के चेहरे पे ऐसी खुशियां झलकें। बता दें कि प्रेग्नेंसी के दौरान राजश्री अपने दिल्ली स्थित घर पर रह रही थीं और वह लगातार डॉक्टरों की निगरानी में थीं। डॉक्टरों ने उनको फरवरी के आखिरी हफ्ते या मार्च माह में डिलीवरी कराने की डेट दी थी। आपको यह भी बता दें कि साल 2021 के दिसंबर माह में तेजस्वी ने राजश्री से विवाह रचाया था। राष्ट्रीय राजधानी में नई दिल्ली में हुए इस विवाह समारोह ने काफी चर्चा बटोरी थी।