• Home
  • News
  • Congress factionalism seen again: Churning started in Shimla regarding CM! Uproar of Pratibha supporters before the Legislature Party meeting, the political atmosphere heated up

फिर दिखी कांग्रेस की गुटबाजीः शिमला में सीएम को लेकर मंथन शुरू! विधायक दल की बैठक से पहले प्रतिभा समर्थकों का हंगामा, गरमाया सियासी माहौल

editor
  • Awaaz24x7 Team
  • December 09, 2022 10:12 AM
Congress factionalism seen again: Churning started in Shimla regarding CM! Uproar of Pratibha supporters before the Legislature Party meeting, the political atmosphere heated up

नई दिल्ली। हिमाचल प्रदेश में चुनाव जीतने के बाद कांग्रेस पार्टी में मुख्यमंत्री पद को लेकर मंथन शुरू हो गया है। इस बीच शिमला से एक बड़ी खबर सामने आ रही हे। यहां कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष व सांसद प्रतिभा सिंह के समर्थकों ने हंगामा शुरू कर दिया है। बताया जाता है कि छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के सामने समर्थकों ने होटल सिसिल के बाहर नारेबाजी कर दी, इससे वहां माहौल गरमा गया। इस दौरान वरिष्ट नेताओं को समर्थकों को समझाकर माहौल शांत किया। इससे पहले शिमला के होटल में प्रतिभा सिंह, भूपेंद्र हुड्डा, छत्तीसगढ़ के सीएम भूपेश बघेल और हिमाचल के प्रभारी राजीव शुक्ला के बीच बैठक हुई। होटल में बातचीत के बाद कांग्रेस की प्रदेश अध्यक्ष प्रतिभा सिंह बाहर निकलीं। उसके बाद सभी केंद्रीय पर्यवेक्षक राजभवन पहुंचे। यहां होटल के बाहर प्रतिभा सिंह के समर्थकों ने नारेबाजी करते हुए शक्ति प्रदर्शन किया। बता दें कि केंद्रीय पर्यवेक्षकों में भूपिंदर सिंह हुड्डा, भूपेश बघेल और हिमाचल प्रदेश के पार्टी प्रभारी राजीव शुक्ला हैं। इससे पहले गुरुवार शाम को प्रतिभा सिंह ने कहा था कि विधायक अपना नेता चुनेंगे और अपनी राय पार्टी आलाकमान को बताएंगे। मैं यह नहीं कह रही की मैं मुख्यमंत्री पद की दौड़ में हूं, लेकिन यह चुनाव वीरभद्र सिंह के नाम पर जीता गया है। क्या आप उनके परिवार की विरासत को नजरअंदाज कर सकते हैं।


संबंधित आलेख: