• Home
  • News
  • Congress In-charge Kumari Selja Arrives in Gairsain: Deliberates with Party Workers at Bhararisain Regarding Rahul Gandhi's Uttarakhand Visit

गैरसैंण पहुंचीं कांग्रेस प्रभारी कुमारी सैलजा: राहुल गांधी के उत्तराखंड दौरे को लेकर भराड़ीसैंण में कार्यकर्ताओं संग मन्थन

editor
  • Tapas Vishwas
  • June 02, 2026 01:06 PM
Congress In-charge Kumari Selja Arrives in Gairsain: Deliberates with Party Workers at Bhararisain Regarding Rahul Gandhi's Uttarakhand Visit

उत्तराखंड की सियासत से जुड़ी इस वक्त की बड़ी खबर आ रही है। कांग्रेस की प्रदेश प्रभारी कुमारी सैलजा आज उत्तराखंड की ग्रीष्मकालीन राजधानी गैरसैंण पहुंचीं, जहां कांग्रेस कार्यकर्ताओं और पदाधिकारियों ने उनका ढोल-दमाऊ और जोरदार नारों के साथ भव्य स्वागत किया। कुमारी सैलजा का यह दौरा कांग्रेस के राष्ट्रीय नेता और लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी के आगामी उत्तराखंड दौरे की तैयारियों को लेकर बेहद महत्वपूर्ण माना जा रहा है। राहुल गांधी आगामी 4 जून को उत्तराखंड के दौरे पर आ रहे हैं, जिसकी कमान खुद प्रदेश प्रभारी ने संभाल ली है। 

राहुल गांधी के इस बेहद खास दौरे को ऐतिहासिक और सफल बनाने के लिए कांग्रेस का शीर्ष नेतृत्व पूरी तरह एक्टिव मोड में है। इसी सिलसिले में कांग्रेस प्रदेश प्रभारी कुमारी सैलजा ने सबसे पहले पौड़ी में प्रस्तावित जनसभा स्थल का बारीकी से निरीक्षण किया। इसके बाद वह सीधे गैरसैंण पहुंचीं और भराड़ीसैंण स्थित एक दिवसीय विश्राम किया। मंगलवार सुबह कुमारी सैलजा ने उत्तराखंड कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष गणेश गोदियाल और वरिष्ठ नेताओं के साथ भराड़ीसैंण स्थित आलीशान विधानसभा परिसर का भ्रमण किया। इस दौरान उन्होंने राज्य के भौगोलिक और राजनैतिक परिदृश्य को लेकर स्थानीय नेताओं से महत्वपूर्ण चर्चा की। भराड़ीसैंण विधानसभा परिसर में नगर पंचायत अध्यक्ष मोहन भंडारी के नेतृत्व में बड़ी संख्या में एकत्रित कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने प्रदेश प्रभारी का स्वागत सत्कार किया। इसके बाद अल्मोड़ा के लिए रवाना होते समय गैरसैंण के मुख्य तिराहे पर भी कार्यकर्ताओं का हुजूम उमड़ पड़ा। इस दौरान कुमारी सैलजा ने उत्तराखंड के महान पेशावर कांड के नायक वीरचंद्र सिंह गढ़वाली की भव्य प्रतिमा पर माल्यार्पण कर उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की। कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए स्थानीय नेताओं ने कहा कि 4 जून को राहुल गांधी का उत्तराखंड आगमन प्रदेश की राजनीति में एक नया मोड़ लेकर आएगा। प्रदेश प्रभारी के इस दौरे से स्थानीय कार्यकर्ताओं में भारी उत्साह देखने को मिल रहा है। इस दौरान सैलजा ने संगठन को बूथ स्तर तक मजबूत करने और राहुल गांधी के संदेश को जन-जन तक पहुंचाने का आह्वान किया। निरीक्षण और स्वागत के दौरान प्रदेश अध्यक्ष गणेश गोदियाल सहित कांग्रेस के कई विधायक, पूर्व विधायक और जिला स्तर के वरिष्ठ पदाधिकारी व कार्यकर्ता मुख्य रूप से मौजूद रहे।


संबंधित आलेख: