कांग्रेस की फिर हुई किरकिरी!अध्यक्ष पद के उम्मीदवार शशि थरूर ने घोषणा पत्र में भारत के नक्शे को दिखाया गलत!आलोचना होने के बाद थरूर ने मांगी माफ़ी
India:1/10/22
कांग्रेस पार्टी इनदिनों फिर विवादों में घिरी हुई नजर आ रही है।कांग्रेस अध्यक्ष पद के चुनाव में उम्मीदवारी के लिए हरी झंडी मिलने के बाद शशि थरूर ने जल्दीबाजी में जो घोषणा पत्र जारी किया उसमे भारत के नक्शे को दो बार गलत दिखाया गया है। घोषणा पत्र में भारत के नक्शे में जम्मू और कश्मीर के साथ लद्दाख के भी कुछ हिस्से को दिखाया ही नही गया है जिससे कांग्रेस की जमकर आलोचना होने लगी है। हालांकि विवाद बढ़ते ही शशि थरूर की तरफ से माफी मांग ली गई. थरूर ने कहा कि कोई भी जानबूझकर ऐसी चीजें नहीं करता है. वॉलंटियर्स की एक छोटी टीम से गलती हुई है. हमने इसे तुरंत ठीक कर दिया और गलती के लिए मैं बिना शर्त माफी मांगता हूं.
इस मामले में अब बीजेपी ने घेराबंदी शुरू की तो थरूर के कार्यालय ने तुरंत करेक्शन किया और दूसरा नक्शा जारी किया. हालांकि, इसमें भी नई गलती देखने को मिली. नए नक्शे में अंडमान निकोबार और लक्षद्वीप का हिस्सा गायब था. बाद में थरूर ने बिना शर्त माफी मांगी और कहा- कोई भी जानबूझकर ऐसी गलती नहीं करता है. उन्होंने गलती के लिए वॉलिंटयर्स की टीम को जिम्मेदार ठहराया.
वहीं, थरूर के घोषणा पत्र को लेकर बीजेपी ने हमला बोला. पार्टी नेता अमित मालवीय ने ट्वीट किया और कहा- कांग्रेस के अध्यक्ष पद के उम्मीदवार शशि थरूर ने अपने घोषणापत्र में भारत का गलत नक्शा जारी किया है. राहुल गांधी भारत जोड़ो यात्रा पर हैं, वहीं थरूर कांग्रेस अध्यक्ष बनना चाहते हैं, जो भारत को खंडित करने पर तुले हुए हैं. हो सकता है कि उन्हें लगे कि इससे गांधी परिवार का पक्ष लेने में मदद मिल सकती है.