• Home
  • News
  • Congress's ruckus: Rahul Gandhi made changes in Twitter bio after becoming an MP! Wrote- 'Disqualified MP', party's satyagraha across the country

कांग्रेस का हल्लाबोलः सांसदी जाने के बाद राहुल गांधी ने ट्विटर बायो में किए बदलाव! लिखा- ‘डिसक्वालीफाइड MP’, देशभर में पार्टी का सत्याग्रह

  • Awaaz24x7 Team
  • March 26, 2023
Congress's ruckus: Rahul Gandhi made changes in Twitter bio after becoming an MP! Wrote- 'Disqualified MP', party's satyagraha across the country

नई दिल्ली। कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने संसद सदस्यता जाने के बाद अपने ट्विटर बायो में बदलाव किए हैं। राहुल ने अपने बायो में ‘डिसक्वालीफाइड एमपी’ को खास मेंशन किया है। बता दें कि राहुल गांधी को उनकी मोदी सरनेम टिप्पणी पर आपराधिक मानहानि के मामले में दोषी ठहराए जाने के बाद संसद सदस्य के रूप में अयोग्य घोषित कर दिया गया था।

इसी के बाद राहुल ने आज अपने बायो में अयोग्य सांसद लिख दिया है। उधर इस मामले को लेकर कांग्रेस पूरी तरह भाजपा को घेरने के मुड में दिखाई दे रही है। इसको लेकर पार्टी आज एक दिवसीय संकल्प सत्याग्रह कर रही है। पार्टी के कार्यकर्ता देशभर में सरकार के खिलाफ प्रदर्शन कर रहे हैं। सिर्फ दिल्ली ही नहीं इस मुद्दे को लेकर कांग्रेस सभी जिला मुख्यालयों में एक दिन का सत्याग्रह कर रही है। गौरतलब है कि कांग्रेस नेता राहुल गांधी को मोदी सरनेम केस में दो साल की सजा सुनाने के बाद शुक्रवार को स्पीकर ओम बिरला ने उनकी संसद सदस्यता रद्द कर दी थी। उन्हें सूरत सेशंस कोर्ट ने दोषी करार दिया, साथ ही अदालत ने राहुल की जेल की सजा को एक महीने के लिए निलंबित कर दिया था।

हालांकि अभी उनके पास ऊपर की अदालत में अपील करने का विकल्प है। बता दें कि राहुल गांधी ने साल 2019 में कर्नाटक की एक जनसभा के दौरान मोदी सरनेम को लेकर बयान दिया था। उन्होंने कहा था कि सभी चोरों का सरनेम मोदी क्यों होता है। इसी बयान को लेकर राहुल के खिलाफ मानहानि का मुकदमा दर्ज किए गए। एक मामले की सुनवाई सूरत कोर्ट में हुई और अदालत ने राहुल को दोषी माना और दो साल की सजा सुनाई।


संबंधित आलेख: