• Home
  • News
  • Connect India Yatra: The journey started in the evening of Madhya Pradesh! Huge crowd gathered with Congress leaders, Rahul danced with children in T-break

भारत जोड़ो यात्राः मध्यप्रदेश के सांवेर से शुरू हुई यात्रा! कांग्रेस नेताओं के साथ उमड़ी जबरदस्त भीड़, टी-ब्रेक में बच्चों संग थिरके राहुल

editor
  • Awaaz24x7 Team
  • November 29, 2022 06:11 AM
Connect India Yatra: The journey started in the evening of Madhya Pradesh! Huge crowd gathered with Congress leaders, Rahul danced with children in T-break

नई दिल्ली। मध्यप्रदेश में कांग्रेस की भारत जोड़ो यात्रा आज सांवेर से शुरू हुई। इस दौरान यात्रा का उज्जैन के रास्ते में मयंक जाट ढाबे पर टी ब्रेक हुआ। यहां राहुल गांधी ने श्री राम कॉन्वेंट हायर सेकंडरी स्कूल खरसौद खुर्द बड़नगर के बच्चों के साथ चाय-नाश्ता किया। उन्होंने बच्चों से उनके भविष्य को लेकर बात भी की।

मंगलवार को यात्रा की शुरुआत के साथ ही बड़ी संख्या में कांग्रेस नेताओं और लोगों का जमावड़ा देखने को मिला। इससे पहले सोमवार को इंदौर में राहुल गांधी ने यात्रा निकालकर प्रेस कॉन्फ्रेंस भी की। इसमें भाजपा और केंद्र सरकार पर जमकर हमला बोला। वहीं आज टी ब्रेक के दौरान राहुल गांधी, पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ और दिग्विजय सिंह ने बच्चों के साथ डांस किया। 

बताया जा रहा है कि राहुल गांधी दोपहर बाद बाबा महाकाल के दर्शन करेंगे। साथ ही बड़ी सभा को भी संबोधित करेंगे। इसे लेकर उज्जैन में भी तैयारी कर ली गई है। राहुल गांधी दोपहर करीब 3 बजे उज्जैन के तपो भूमि में जैन संत प्रज्ञा मुनि सागर का आशीर्वाद लेंगे। वे यहां महावीर स्वामी की मूर्ति पर माल्यार्पण करेंगे। कीर्ति स्तंभ का लोकार्पण भी करेंगे।


संबंधित आलेख: