पूजा भोला के निरंतर सामाजिक कार्यों का मिला फल, राष्ट्रीय महिला एवं बाल विकास परिषद NCWD ने चेयर पर्सन अध्यक्ष जिला देहरादून किया नियुक्त
देहरादून। निस्वार्थ समाज सेविका पूजा भोला को राजधानी देहरादून की राष्ट्रीय महिला एवं बाल विकास परिषद NCWD ने चेयर पर्सन अध्यक्ष राजधानी देहरादून जिला देहरादून नियुक्त किया है। पूजा भोला पिछले कई सालों से निरंतर सामाजिक कार्यों के विभिन्न क्षेत्र में काम कर रही है। इन्होंने देहरादून के साथ साथ नैनिताल जिले में भी जरूरतमंदों को अपनी सेवा प्रदान की है। समाज सेवा के क्षेत्र में पूजा भोला बहुत से लोगो की प्रेरणा श्रोत बनी। समाज सेविका पूजा भोला को अनेक समाजसेवी लोगों ने बधाईयां प्रेषित कर उनका उत्साह वर्धन कर उनके उज्जवल भविष्य की कामना की।

