• Home
  • News
  • Corona: 7,633 new cases surfaced across the country within 24 hours, more than 9000 thousand cases registered

कोरोना: 24 घंटे के भीतर देशभर में सामने आये 7,633 नए मामले, 9000 से हजार ज्यादा मामले दर्ज 

editor
  • Awaaz Desk
  • April 18, 2023 08:04 AM
Corona: 7,633 new cases surfaced across the country within 24 hours, more than 9000 thousand cases registered

नई दिल्ली: देशभर में पिछले 24 घंटे में कोरोना के 7,633 नए केस सामने आए हैं. वहीं बीते दिन कोरोनावायरस (Coronavirus) के 9000 से हजार ज्यादा मामले दर्ज किए गए थे. इस लिहाज से कोरोना के नए मामलों में आज गिरावट दर्ज की गई. कोरोना के नए मामले पिछले दिनों 10 हजार के पार चले गए थे. ऐसे में कोरोना के बढ़ते संक्रमण ने एक बार फिर से सिरदर्दी बढ़ा दी थी. नतीजतन कई राज्यों में मास्क की भी वापसी हो गई थी.

कोरोना का दैनिक पॉजिटिविटी रेट 3.62 फीसदी है. जबकि साप्ताहिक पॉजिटिविटी रेट 5.04 तक पहुंच चुका है. भारत का सक्रिय केसलोड वर्तमान में 61,233 है. जबकि ठीक होने की दर 98.68% फीसदी है. पिछले 24 घंटों में 6,702 लोग ठीक हुए हैं, जिसके बाद कोरोना से कुल ठीक होने वालों की संख्या बढ़कर 4,42,42,474 तक पहुंच गई. बीते 24 घंटों में कोरोना की 749 डोज दी गई. जानकारी के मुताबिक पिछले 24 घंटों में 2,11,029  टेस्ट किए गए.


संबंधित आलेख: