कोरोना ब्रेकिंग:स्वास्थ्य मंत्रालय द्वारा जारी आंकड़े चिंताजनक, एक सप्ताह के भीतर 5200 लोगो की गई जान,दूसरी लहर की तरह खतरनाक हो रहा है कोरोना
कोरोना संक्रमण की तीसरी लहर में डेल्टा की अपेक्षा ज्यादा मौत हुई है ये हम नही बल्कि आंकड़े कह रहे है। केंद्रीय स्वास्थ मंत्रालय ने सोमवार को आंकडे जारी किए है जिस के अनुसार बीते 24 घंटे में 2 लाख 9 हजार 918 लोग संक्रमित हो गए हैं जबकि 959 लोगों की मौत हो गई है। हालांकि इस दौरान 2 लाख 62 हजार 628( 2,62,628) लोग स्वस्थ भी हुए।
सक्रिय (Active)मामलों की बात करें तो यह अभी भी 18 लाख के पार है यानी कि देश में कुल 18 लाख 31 हजार 268 लोग (18,31,268) अब भी संक्रमित हैं। वहीं सबसे अधिक चिंता की बात यह है कि कोरोना मृतकों की संख्या में लगातार इजाफा हो रहा है।

स्वास्थ्य मंत्रालय द्वारा जारी बीते एक सप्ताह के आंकड़े चिंताजनक है जिन्हें देखकर ऐसा लग रहा है कि कोरोना अपने पुराने रूप में आ चुका है। एक सप्ताह के भीतर कोरोना 5200 लोगो की जान लील चुका है।