• Home
  • News
  • Corona threat: Report of 8 citizens of Myanmar and Bangkok came positive! Health department alerted, travel history being investigated

कोरोना का खतराः म्यांमार और बैंकॉक के 8 नागरिकों की रिपोर्ट आई पॉजीटिव! अलर्ट हुआ स्वास्थ्य महकमा, खंगाली जा रही ट्रैवल हिस्ट्री

editor
  • Awaaz24x7 Team
  • December 26, 2022 11:12 AM
Corona threat: Report of 8 citizens of Myanmar and Bangkok came positive! Health department alerted, travel history being investigated

नई दिल्ली। भारत में एक बार फिर कोरोना के मामलों में बढ़ोत्तरी दर्ज की जा रही हैं। हांलाकि हालात नियंत्रण मे हैं और केन्द्र तथा राज्य सरकारें अलर्ट मोड पर नजर आ रही है। ताजा खबरों के मुताबिक भारत में आए 8 विदेशी कोरोना संक्रमित पाए गए हैं। बिहार के गया एयरपोर्ट पर बैंकॉक के 3 और म्यांमार के एक शख्स की रिपोर्ट पॉजीटिव पाई गयी है। वहीं दिल्ली एयरपोर्ट पर म्यांमार से आए 4 विदेशियों की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। सभी के सैंपल जीनोम सीक्वेंसिंग के लिए भेज दिए गए हैं और इनकी ट्रैवल हिस्ट्री को खंगाला जा रहा है। कोलकाता एयरपोर्ट पर भी 2 कोविड पॉजिटिव मामले सामने आए हैं। इनमें से एक 24 दिसंबर को दुबई से आया था, जबकि दूसरा मलेशिया के कुआलालंपुर से आया था। गया में तिब्बती धर्मगुरु दलाई लामा के धार्मिक कार्यक्रम में शामिल होने आए 4 विदेशी नागरिक कोविड पॉजिटिव पाए गए हैं। इससे धार्मिक स्थल पर कोविड मामलों की संख्या बढ़ने की आशंका बढ़ गई है। सिविल सर्जन डॉ रंजन कुमार सिंह ने कहा कि विदेशियों को फिलहाल बोधगया के एक होटल में आइसोलेट किया गया है। कोरोना पर केंद्र सरकार की सख्ती के बीच भारतीय एक्सपर्ट ने राहत भरी खबर दी है। सेंटर फॉर सेल्युलर एंड मॉलिक्यूलर बायोलॉजी (CCMB) के डायरेक्टर विनय के. नंदीकूरी ने कहा कि BF.7 वैरिएंट का असर भारत में ज्यादा नहीं होगा। एक्सपर्ट के मुताबिक, ज्यादातर भारतीयों के पास अब हाइब्रिड इम्यूनिटी है। उन्होंने वैक्सीनेशन के जरिए इम्यूनिटी हासिल कर ली है। हालांकि, उन्होंने मास्क लगाने समेत कोविड प्रोटोकॉल का पालन करने पर भी जोर दिया।


संबंधित आलेख: