• Home
  • News
  • Councilor Ghazala Kamal extended her congratulations to Amandeep Sandhu, Principal of Sherwood College, on becoming the Secretary of the Diocese of Agra.

शेरवुड कॉलेज के प्रिंसिपल अमनदीप संधू के डायोसिस ऑफ आगरा के सचिव बनने पर सभासद गज़ाला कमाल ने दी शुभकामनाएं

editor
  • Kanchan Verma
  • May 27, 2026 03:05 PM
Councilor Ghazala Kamal extended her congratulations to Amandeep Sandhu, Principal of Sherwood College, on becoming the Secretary of the Diocese of Agra.

नैनीताल स्थित Sherwood College के प्रिंसिपल Amandeep Sandhu को Diocese of Agra का सचिव नियुक्त किया गया है। उनकी नियुक्ति डायोसिस ऑफ आगरा के बिशप B K Nayak द्वारा कार्यकारी समिति की सिफारिश पर की गई है। उनका कार्यकाल तीन वर्षों का होगा।


अमनदीप संधू वर्ष 2004 से शेरवुड कॉलेज के प्रिंसिपल के रूप में कार्यरत हैं। उनके नेतृत्व में संस्थान में शैक्षणिक और आधारभूत सुविधाओं का विस्तार हुआ तथा कॉलेज को अंतरराष्ट्रीय स्तर की पहचान भी मिली।


उनकी नियुक्ति पर सभासद Ghazala Kamal ने शुभकामनाएं देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। उन्होंने कहा कि उन्हें विश्वास है कि अमनदीप संधू इस महत्वपूर्ण जिम्मेदारी का निर्वहन पूरी निष्ठा और समर्पण के साथ करेंगे।


संबंधित आलेख: