खौफनाकः खुद को आग लगाकर युवक ने प्रेमिका को लगाया गले! लड़के की मौत और लड़की 55 प्रतिशत झुलसी, शादी का प्रस्ताव ठुकराए जाने के बाद उठाया आत्मघाती कदम

नई दिल्ली। महाराष्ट्र से एक खौफनाक वारदात सामने आई है। यहां औरंगाबाद मंे एक लड़के ने अपनी शादी का प्रस्ताव ठुकराए जाने के बाद खुद को आग लगा ली। इतना ही नहीं जलते समय युवक ने लड़की को गभी गले लगा दिया। बताया जा रहा है कि 90 प्रतिशत जल चुके लड़के की मौत हो गयी, जबकि लड़की 55 प्रतिशत तक जल चुकी है और उसकी हालत बेहद गंभीर बताई जा रही है। रिपोर्ट्स के मुताबिक मरने वाला लड़का गजानन मुंडे और घायल लड़की दोनों डॉ. बाबासाहेब अंबेडकर मराठवाड़ा यूनिवर्सिटी में जूलॉजी से पीएचडी कर रहे थे।
जानकारी के अनुसार सोमवार को लड़की हनुमान टेकड़ी के गवर्नमेंट फोरेंसिक कॉलेज में थी। वह बायोफिजिक्स केबिन में अपना प्रोजेक्ट कम्पलीट कर रही थी। तभी गजानन वहां आया और उससे पूछने लगा कि उसने उसका प्रपोजल क्यों ठुकराया। इसके बाद उसने खुद पर और लड़की पर पेट्रोल छिड़क दिया। लाइटर से आग लगाने के बाद उसने लड़की को भी गले लगा लिया। हादसे के बाद दोनों को औरंगाबाद के सरकारी हॉस्पिटल में इलाज के लिए भर्ती किया गया। जहां गजानन की मौत हो गई। आरोप है कि गजानन के माता-पिता भी पीड़ित लड़की को शादी के लिए धमका रहे थे। परिजन का कहना है कि लड़के के माता-पिता ने लड़की से कहा था कि अगर तुम गजानन से शादी नहीं करोगी तो हम दोनों को मार देंगे। इसलिए लड़की के परिजन ने गजानन के माता-पिता के खिलाफ बेगमपुरा थाने में FIR करवाई है। थाने के इंजार्च प्रशांत पोतदार ने बताया कि घटना सोमवार की है। पुलिस ने महिला के परिजन की तहरीर पर धारा 307, 326ए, 354डी, 506,34 IPC के तहत मामला दर्ज कर लिया है।