• Home
  • News
  • Creepy: Heart-wrenching murder in the capital Delhi! A man named Sahil stabbed Sakshi 40 times with a knife, then crushed him with stones if his heart was not satisfied.

खौफनाकः राजधानी दिल्ली में दिल दहलाने वाला मर्डर! साहिल नाम के शख्स ने साक्षी पर चाकू से किए 40 वार, दिल नहीं भरा तो पत्थरों से कुचला

editor
  • Awaaz24x7 Team
  • May 29, 2023 08:05 AM
Creepy: Heart-wrenching murder in the capital Delhi! A man named Sahil stabbed Sakshi 40 times with a knife, then crushed him with stones if his heart was not satisfied.

नई दिल्ली। राजधानी दिल्ली से एक सनसनीखेज मामला सामने आया है। यहां शाहबाद डेयरी इलाके में साहिल नाम के एक शख्स ने 16 वर्षीय साक्षी की चाकू और पत्थरों से कुचलकर हत्या कर दी। खौफनाक वारदात सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गयी। दिल्ली के बाहरी उत्तरी जिले के शाहबाद डेयरी पुलिस थाना इलाके का यह मामला है। एक मुखबिर ने पुलिस स्टाफ को लड़की पर हमले की सूचना दी और तुरंत घटनास्थल पर आने को कहा। पुलिस टीम ने मौके पर पहुंचकर मामले की जानकारी ली। पता चला कि नाबालिग लड़की गली से गुजर रही थी और अचानक एक लड़के ने उसे रोका और चाकू से ताबड़तोड़ वार कर दिए। इससे भी मन नहीं भरा तो आरोपी ने पत्थर से हमला बोल दिया।

हैरानी की बात यह है कि मौके पर बहुत सारे लोग थे, लेकिन किसी ने भी आरोपी को पकड़ने की कोशिश नहीं की। पुलिस पड़ताल में मृतका की पहचान 16 साल की साक्षी और आरोपी की पहचान साहिल पुत्र सरफराज के रूप में हुई। नाबालिग लड़की ई-36 जेजे कॉलोनी के रहने वाले जनकराज की बेटी थी। पुलिस ने बताया कि साहिल और साक्षी रिलेशनशिप में थे। लेकिन रविवार को उनका झगड़ा हो गया था। इसके बाद साक्षी जब अपनी सहेली नीतू के बेटे के जन्मदिन में शामिल होने के लिए निकली तो साहिल ने उसे गली में रोका।

दोनों के बीच कुछ कहासुनी हुई और फिर हत्या के इरादे से आया साहिल चाकू लेकर साक्षी पर टूट पड़ा। आरोपी ने साक्षी पर ताबड़तोड़ वार करने शुरू कर दिए और फिर इतने से भी मन नहीं भरा तो लगभग मर चुकी लड़की को पत्थर पटककर कुचल दिया। फुटेज में साफ दिखाई दे रहा है कि आरोपी साहिल लड़की को चाकुओं से गोद रहा है। गली में लोग आते जाते दिखाई दे रहे हैं, लेकिन कोई भी बीच बचाव करने को तैयार नहीं है। साहिल लगातार चाकुओं से हमला करके मौके से फरार हो गया। उधर घायल को मौके से अस्पताल ले जाया गया, लेकिन इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। मृतका के पिता की तहरीर पर थाना शाहबाद डेयरी में आईपीसी की धारा 302 के तहत प्राथमिकी दर्ज की गयी है।  फिलहाल आरोपी साहिल फरार है और उसकी गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही है।


संबंधित आलेख: