• Home
  • News
  • Creepy: Here the entire family committed suicide together! Five dead bodies came out of the house one by one, video made before death

खौफनाकः यहां पूरे परिवार ने एक साथ किया सुसाइड! घर से एक-एक कर निकली पांच लाशें, मौत से पहले बनाई वीडियो

editor
  • Awaaz Desk
  • November 27, 2023 12:11 PM
Creepy: Here the entire family committed suicide together! Five dead bodies came out of the house one by one, video made before death

नई दिल्ली। कर्नाटक के तुमकुरु से एक दिल दहलाने वाला मामला सामने आया है। यहां सदाशिवनगर इलाके में पूरे परिवार ने एक साथ सुसाइड कर लिया। मरने वालों में पत्नी-पत्नी और तीन बच्चे शामिल हैं। रिपोर्ट के अनुसार परिवार के 5 सदस्यों ने सुसाइड करने से पहले वीडियो बनाया। वहीं मौके से सुसाइड नोट पर बरामद हुई है। जिसमें पीड़ित ने कर्ज का जिक्र किया है। पीड़ित के अनुसार, कर्ज देने वाले उसके पड़ोसी थे और उसे कथित तौर पर प्रताड़ित कर रहे थे। सुसाइड में मरने वालों की पहचान गरीब साब,पत्नी सुमैया, बेटी हजीरा, बेटे मोहम्मद शाभान और मोहम्मद मुनीर के रूप में हुई है।

पुलिस के अनुसार, मामला दर्ज कर आगे की जांच की जा रही है। मामले में तुमकुरु के एसपी अशोक कुमार का कहना है कि वीडियो में मृतक ने बताया है कि कैसे उसी बिल्डिंग में रहने वाले शख्स और उसके घरवाले पीड़ित के परिवार को प्रताड़ित कर उन्हें सुसाइड करने के लिए मजबूर किया। रिपोर्ट के अनुसार, रविवार रात पति-पत्नी और उनके तीन बच्चे अपने घर में मृत पाए गए। पीड़ित परिवार घर खर्च के लिए ‘कबाब’बेचते थे। वे तुमकुरु के शिरा तालुक के लक्केनहल्ली गांव के रहने वाले थे। कथित तौर उस पर कर्ज था। उसे कर्ज देने वाले लोग परेशान कर रहे थे। कर्ज देने वाले उसी बिल्डिंग में रहते थे जहां वह रहता था।

वे उसे और उसके परिवार को प्रताड़ित कर रहे थे। इन्हीं बातों की वजह से उसने परिवार के साथ मौत को गले लगा लिया। मामले में तुमकुरु के एसपी अशोक कुमार ने बताया कि सुसाइड नोट और एक वीडियो के अनुसार, परिवार ने कर्ज के कारण आत्महत्या की। फिलहाल मामला दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जा रही है। वीडियो में मृतक ने बताया है कि उसी बिल्डिंग में रहने वाले शख्स और उसके परिजन ने उसे और उसके परिवार को प्रताड़ित किया और सुसाइड करने के लिए मजबूर किया।

 पुलिस को परिवार के फांसी लगाने से पहले बनाया गया एक वीडियो मिला है। जिसमें उन्होंने राज्य के गृह मंत्री परमेश्वर और पुलिस अधिकारियों से आरोपियों को सजा देने की गुहार लगाई है। इस घटना पर गृह मंत्री परमेश्वर ने शोक व्यक्त किया और कहा कि वे मामले की पूरी जांच कराएंगे। रिपोर्ट के अनुसार, मामले में 5 आरोपियों को हिरासत में ले लिया गया है। आगे की कार्रवाई की जा रही है।


संबंधित आलेख: