खौफनाकः बुर्का नहीं पहनने पर पति ने की पत्नी की हत्या! तीन साल पहले रूपाली और इकबाल ने की थी लव मैरिज, मुस्लिम रीति-रिवाज मानने को बना रहा दवाब
नई दिल्ली। मुंबई में आज एक मुस्लिम युवक ने सिर्फ इसलिए अपनी हिन्दू पत्नी की गला रेतकर हत्या कर दी, क्योंक उसने मुस्लिम रीति-रिवाज मानने और बुर्का पहनने से मना कर दिया था। जानकारी के अनुसार मुंबई के तिलक नगर इलाके के रहने वाले इकबाल मोहम्मद शेख ने तीन साल पहले 23 साल की रूपाली नाम की हिन्दू लड़की से लव मैरिज की थी। दोनों का दो साल का बेटा भी है। शादी के बाद रूपाली पर ससुराल में मुस्लिम रीति-रिवाज को मानने और बुर्का पहनने का दबाव बनाया जा रहा था। इसे लेकर इकबाल और रूपाली में झगड़ा होने लगा था। दोनों पिछले कुछ महीने से अलग रह रहे थे। दोनों के बीच फोन पर ही बात होती थी। इस दौरान भी अक्सर झगड़ा ही होता था।
पुलिस ने बताया कि घटना सोमवार की रात करीब 10 बजे की है, जब इकबाल रूठी पत्नी को मनाने गया था। इस दौरान दोनों के बीच मुस्लिम रीति-रिवाजों को लेकर फिर से झगड़ा होने लगा। गुस्से में रूपाली ने तलाक लेने की बात कह दी। पहले तो इकबाल बेटे का हवाला देते हुए उसे मनाने लगा, लेकिन जब रूपाली तलाक की बात पर अड़ी रही तो इकबाल रूपाली को गली में खींच कर ले गया। वहां चाकू से गला रेत दिया और फरार हो गया। रूपाली की चीख सुनकर वहां लोग इकट्ठे हो गए। इसके बाद पुलिस को सूचना दी गई, लेकिन पुलिस जब तक पहुंची, रूपाली की मौत हो चुकी थी। पुलिस ने रूपाली के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए भिजवाया। इसके बाद आरोपी की तलाश शुरू कर दी गई। थोड़ी ही देर बाद इकबाल को गिरफ्तार कर लिया गया।