खौफनाक दास्तांः दिल्ली महिला आयोग की अध्यक्ष स्वाती मालीवाल का बड़ा आरोप! बोलीं- पिता करते थे मेरा यौन शोषण, जब वो घर आते थे तो मैं डर जाती थी
नई दिल्ली। दिल्ली महिला आयोग की अध्यक्ष स्वाति मालीवाल ने आज अपने जीवन से जुड़ी एक घटना का खुलासा किया। उन्होंने अपने ही पिता पर गंभीर आरोप लगाए हैं। एक कार्यक्रम में बोलते हुए उन्होंने कहा कि उनके पिता उनका यौन शोषण करते थे। इतना ही नहीं वे गुस्से में बुरी तरह उनकी पिटाई भी करते थे। दिल्ली में शनिवार को अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर 100 महिलाओं को सम्मानित किया गया है। इस मौके पर बोलते हुए स्वाति मालीवाल ने अपना दर्द बयां किया। उन्होंने कहा कि पिता के डर की वजह से मैं अपने ही घर में डर कर रहती थी। वो बिना वजह मुझे पीटते थे, चोटी पकड़कर सर दीवार पर टकरा देते थे। डर की वजह से मैंने कई रातें तो बिस्तर के नीचे छिपकर बिताई हैं।
उन्होंने कहा कि मुझे अभी तक याद है मेरे पिता मेरे साथ यौन शोषण करते थे। जब वे घर में आते थे, तो मुझे बहुत डर लगता था। मुझे अभी तक याद है मैंने कितनी रातें बिस्तर के नीचे बिताई हैं क्योंकि मैं डर कर, कांप कर सहमती रहती थी। उस समय मैं सोचती रहती थी कि मैं ऐसा क्या करूं कि लड़कियों के साथ गलत करने वालों को सबक सिखाऊं। मैं कभी नहीं भूल सकती मेरे पिता को इतना गुस्सा आता था कि वो आते थे और जब उनका मन करता था बिना किसी कारण के चोटी पकड़ते थे, दीवार पर फेंक देते थे, खून बहता रहता था, बहुत तड़प महसूस करते रहते थे, लेकिन पूरा समय यही चलता रहता था कि कैसे इस सिस्टम को बदलें।