खौफनाकः परिवार के पांच लोगों को खत्म कर फांसी के फंदे पर झूला शख्स! वारदात से गांव में फैली सनसनी, फोरेंसिक एक्सपर्ट समेत पुलिस की कई टीमें पहुंची
नई दिल्ली। हरियाणा के अंबाला से एक दिल दहलाने वाली खबर सामने आ रही है। यहां शहर से सटे गांव बलाना में एक ही परिवार के छह लोगों की मौत से पूरे गांव में सनसनी फैल गई। खबर की सूचना पर पुलिस प्रशासन में भी हड़कंप मच गया। आनन-फानन में पुलिस के अधिकारी फोर्स के साथ मौके पर पहुंचे और शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। बताया जा रहा है कि यहां एक व्यक्ति ने पहले अपने परिवार के पांच सदस्यों को जहरीला पदार्थ दिया और बाद में फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। मृतकों की पहचान 65 वर्षीय संगत सिंह, उनकी पत्नी 62 वर्षीय महिंद्र कौर, उनके बेटे 32 वर्षीय सुखविंदर सिंह, सुखविंदर की पत्नी 28 वर्षीय प्रमिला और दो पोतियों के तौर पर हुई है। सुखविंदर सिंह यमुनानगर की दो पहिया कंपनी में काम करता था। जानकारी के अनुसार परिवार जब घर से बाहर नहीं निकला तो पड़ोसियों ने जानने की कोशिश की। इसके बाद जब पड़ोसी मौके पर पहुंचे तो परिवार को बेसुध देखकर घबरा गए। पुलिस मौके पर पहुंची और शवों को अंबाला शहर के ट्रामा सेंटर की मोर्चरी में रखवाया है। उधर सूचना पर सीन ऑफ क्राइम, फोरेंसिक एक्सपर्ट मौके पर पहुंच गई है। बताया जाता है कि मौके से एक सुसाइड नोट भी बरामद हुआ है जिसमें लाखों के लेनदेन का जिक्र है। वहीं एक ही परिवार के छह लोगों की मौत से पूरे गांव में मातम पसरा हुआ है।