• Home
  • News
  • Cyclone Mandus: After causing huge devastation in Tamil Nadu, moved towards Andhra! Trees uprooted in many places, roads made of ponds due to rain

साइक्लोन मैंडूसः तमिलनाडु में भारी तबाही मचाने के बाद आंध्र की तरफ बढ़ा! कई जगहों पर जड़ से उखड़े पेड़, बारिश से तालाब बनीं सड़कें

editor
  • Awaaz24x7 Team
  • December 10, 2022 05:12 AM
Cyclone Mandus: After causing huge devastation in Tamil Nadu, moved towards Andhra! Trees uprooted in many places, roads made of ponds due to rain

नई दिल्ली। तमिलनाडु में साइक्लोन मैंडूस ने भारी तबाही मचाई है, यहां तबाही मचाने के बाद अब साइक्लोन मैंडूस दक्षिण आंध्र प्रदेश की तरफ बढ़ गया है। राज्य से जाते-जाते मैंडूस ने भारी तबाही मचाई। कई जिलों में तेज आंधी की वजह से सैकड़ों पेड़ जड़ से उखड़ गए। चेन्नई के टी नगर इलाके में मोटी दीवार गिरने से 3 गाड़ियां क्षतिग्रस्त हो गई हैं। भारी बारिश से कई जिलों में सड़कें तालाब में तब्दील हो गईं। कुछ हिस्सों अभी भी बारिश जारी है। हालंकि शुक्रवार देर रात साइक्लोन मामल्लापुरम तट से टकराने के बाद कमजोर पड़ गया। मौसम विभाग की चेतावनी को देखते हुए 13 जिलों में रविवार तक रेड अलर्ट जारी किया गया है। शनिवार सुबह हवा की रफ्तार 50 से 60 किमी प्रति घंटे रहने की संभावना है। ग्रेटर चेन्नई कॉर्पोरेशन (GCC) ने साइक्लोन मैंडूस के कमजोर पड़ने तक लोगों को बाहर जाने से बचने का अनुरोध किया है। चेन्नई और पुडुचेरी के बीच 1891 से 2021 तक यानी 130 सालों में 12 चक्रवात आ चुके हैं। यह 13 वां चक्रवात है। तमिलनाडु के साथ मैंड्रोस के असर से आंध्र प्रदेश में भी तेज बारिश जारी है। शुक्रवार को प्रसिद्ध तीर्थ स्थान तिरुमाला तिरुपति में बारिश की वजह से अफरातफरी मच गई। यहां बड़ी संख्या में श्रद्धालु भगवान बालाजी के दर्शन करने पहुंचते हैं। वे सभी बारिश से बचने के जतन करते नजर आए।


संबंधित आलेख: