दबंगईः हाईवे पर बीच सड़क में मनाया बर्थडे! लगा रहा लंबा जाम और दबंग कार के बोनट पर काटते रहे केक, पुलिस ने लिया संज्ञान
फतेहपुर। यूपी के फतेहपुर से एक हैरान करने वाला मामला सामने आया है। यहां कुछ दबंगों ने बीच सड़क पर बर्थडे पार्टी मनाई। इस दौरान हाइवे की साइड लेन पर गाड़ियां खड़ी कर दीं और उन पर केक काटा। इस मामले का वीडियो सोशल मीडिया में वायरल हो रहा है। केट काटने के दौरान हूटर बजता रहा है। इस दौरान जाम लग गया, जिसमें ट्रक फंसे रहे।
वीडियो वायरल होने के बाद पुलिस मामले की जांच में जुट गई है। वायरल वीडियो तीन दिन पुराना बताया जा रहा है। जानकारी के अनुसार यह मामला खागा कोतवाली के नौबस्ता बाई पास का है। यहां यहां रोड पर बर्थडे पार्टी मनाने का एक और मामला सामने आया है। एक दिन पहले भी स्थानीय पुलिस ने ऐसे ही मामले में एक नामजद सहित 4 से 5 लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया था।
इसके बाद आज फिर खागा कोतवाली क्षेत्र के नौबस्ता बाइपास की साइड लेन पर दबंगों ने बर्थडे पार्टी की। बाइपास की साइड लेन पर रोड जाम कर दो फोर व्हीलर पर रखकर केक काटा गया। इस दौरान तेज आवाज में हूटर बजता रहा। दबंगों के इस जश्न की वजह से हाइवे पर ट्रकों की लंबी लाइन लग गई। कई लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ा।
जब इस मामले का वीडियो सामने आया तो पुलिस ने जांच शुरू कर दी है। फतेहपुर पुलिस ने इस मामले को लेकर सोशल मीडिया हैंडल पर कहा है कि इस मामले में थाना प्रभारी खागा को जांच कर आवश्यक कार्रवाई के लिए निर्देशित किया गया है।