• Home
  • News
  • Death Orgy: Stampede During Football Match! Supporters entered the field if the team lost, painful death of 129 people

मौत का तांडवः फुटबॉल मैच के दौरान मची भगदड़! टीम हारी तो मैदान में घुसे समर्थक, 129 लोगों की दर्दनाक मौत

editor
  • Awaaz24x7 Team
  • October 02, 2022 06:10 AM
 Death Orgy: Stampede During Football Match! Supporters entered the field if the team lost, painful death of 129 people

नई दिल्ली। इंडोनेशिया में उस समय मातम छा गया जब यहां एक फुटबॉल मैच के दौरान भगदड़ मच गयी। इस भगदड़ में 129 लोग मारे गए, जबकि 180 से अधिक लोग घायल हुए हैं। बताया जा रहा है कि घटना शनिवार देर रात पूर्वी जावा के कंजुरुहान स्टेडियम में हुई। मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक इंडोनेशियाई की बीआरआई लीग-1 में अरेमा एफसी और पर्सेबाया सुरबाया के बीच मैच चल रहा था। पर्सबाया की टीम हार गई। मैच हारने वाली टीम के समर्थक मैदान में घुस गए। इन्हें रोकने के लिए पुलिस को आंसू गैस छोड़नी पड़ी, जिससे भगदड़ मच गई।

पुलिस ने बताया कि घटना में 127 लोगों की मौत हो गई है, इनमें से दो पुलिस अधिकारी हैं। स्टेडियम के अंदर मौके पर ही 34 लोगों की मौत हो गई और बाकी की अस्पताल में हुई है। घटना के वीडियो भी सामने आए हैं, इनमें फैंस ने सुरक्षाकर्मियों पर सामान फेंकते दिख रहे हैं। भीड़ को काबू करने के लिए पुलिस ने लाठीचार्ज किया और आंसूगैस के गोले छोड़े। इंडोनेशिया के फुटबॉल संघ (PSSI) ने बयान जारी कर घटना पर दुख जताया है। PSSI ने कहा कि खेल के बाद जो हुआ उसकी जांच की जाएगी और इसके लिए एक टीम मलंग के लिए रवाना हो गई है। पीटी लीगा इंडोनेशिया बारू (LIB) के अध्यक्ष अखमद हदियन लुकिता ने कहा कि हम इस घटना का गहरा दुख है। उम्मीद है कि यह हम सभी के लिए एक सबक होगा।


संबंधित आलेख: