कर्ज ने तबाह किया परिवारः नवादा में पति-पत्नी और 4 बच्चों ने खाया जहर! बेटी की हालत गंभीर, जमीन पर तड़प-तड़पकर हुई मौत
नई दिल्ली। बिहार के नवादा से एक दुखद खबर सामने आ रही है, यहां कर्ज से तंग आकर एक परिवार तबाह हो गया। न्यू एरिया मोहल्ले के छह सदस्यों ने सामूहिक खुदकुशी के इरादे से जहर खा लिया। इनमें से पांच लोगों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि एक ही हालत गंभीर बताई जा रही है। बताया जा रहा है कि जहर खाने के बाद सभी जमीन पर तड़पते रहे। बेटे ने बताया कि हमने कर्ज के चलते जहर खा लिया है। बताया गया है कि सूदखोर परिवार पर दबाव डाल रहे थे। परिवार के मुखिया केदारनाथ गुप्ता का परिवार नवादा के न्यू एरिया की आदर्श सोसायटी में किराए के घर में रहता था। गुप्ता व उनके परिवार के छह लोगों ने जहर खाया। नवादा पुलिस के अनुसार केदारनाथ गुप्ता मूलरूप से रजौली के रहने वाले थे। वे कुछ समय से अपने परिवार के साथ नवादा में रह कर कारोबार करने लगे थे। कारोबार के लिए उन्होंने कुछ लोगों से कर्ज लिया था। कर्ज और ब्याज लगातार बढ़ रहा था और वे उसे चुका नहीं पा रहे थे। मरने वालों में से घर के मुखिया 50 वर्षीय केदार लाल गुप्ता, 47 वर्षीय पत्नी अनिता कुमारी, बेटा 16 वर्षीय प्रिंस, बेटी 20 वर्षीय शबनम कुमारी, बेटी 17 वर्षीय गुड़िया कुमारी शामिल है। बेटी साक्षी को गंभीर हालत में पावापुरी विंस रेफर किया गया है। साक्षी ने बताया कि पापा ने 4-5 लोगों से 12 लाख रुपए का कर्ज ले रखा था। पापा रोज ब्याज भी देते थे। कर्ज को लेकर घर में झगड़े होते थे।