• Home
  • News
  • Defense Minister Rajnath Singh arrives in Haldwani by helicopter from Pantnagar, welcomed by Chief Minister Dhami.

रक्षामंत्री राजनाथ सिंह का उत्तराखण्ड दौरा! पंतनगर से हेलीकॉप्टर से हल्द्वानी पहुंचे, सीएम धामी ने किया स्वागत

editor
  • Awaaz Desk
  • March 21, 2026 08:03 AM
Defense Minister Rajnath Singh arrives in Haldwani by helicopter from Pantnagar, welcomed by Chief Minister Dhami.

हल्द्वानी। रक्षामंत्री राजनाथ सिंह आज नैनीताल जनपद के दौरे पर हैं। हल्द्वानी पहुंचने पर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने उनका जोरदार स्वागत किया। इस दौरान सीएम धामी ने उन्हें बुकें भेंट किया। बता दें कि धामी सरकार के चार साल पूर्ण होने पर हल्द्वानी के एमबी इंटर कॉलेज मैदान में विशेष कार्यक्रम आयोजित किया गया है। रक्षामंत्री राजनाथ सिंह इस कार्यक्रम को सम्बोधित करेंगे। इधर रक्षामंत्री के कार्यक्रम को लेकर पुलिस और प्रशासनिक अमला पूरी तरह अलर्ट मोड पर है। सुरक्षा के मद्देनजर हल्द्वानी में भारी फोर्स लगाई गई है और यातायात प्लान भी लागू किया गया है। रक्षा मंत्री पंतनगर एयरपोर्ट पहुंचने के बाद हेलीकॉप्टर से हल्द्वानी के आर्मी हेलीपैड पहुंचे] जहां उनका जोरदार स्वागत किया गया।जिलाधिकारी नैनीताल ललित मोहन रयाल के निर्देशन में पूरे कार्यक्रम को लेकर प्रशासन पूरी तरह मुस्तैद रहा। सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए थे और पुलिस] प्रशासन व अन्य एजेंसियां लगातार निगरानी में जुटी रहीं। इससे पहले सीएम धामी ने एमबी इंटर कॉलेज परिसर पहुंचकर व्यवस्थाओं का स्थलीय निरीक्षण किया था। मुख्यमंत्री धामी ने कहा कि प्रदेश सरकार ने अपने चार साल के कार्यकाल में कई ऐतिहासिक और जनहितकारी फैसले लिए हैं, जिनका लाभ आम जनता को मिला है। उन्होंने विश्वास जताया कि यह कार्यक्रम प्रदेशवासियों के लिए नई ऊर्जा और उत्साह लेकर आएगा। इसके साथ ही मुख्यमंत्री ने समान नागरिक संहिता का जिक्र करते हुए कहा कि उत्तराखंड इस दिशा में देश का अग्रणी राज्य बना है। अब अन्य राज्य भी इस पहल को अपनाने की ओर बढ़ रहे हैं।


संबंधित आलेख: