• Home
  • News
  • Dehradun: Demand for appointment! Selected LTs remained on strike even in the rain, warned of hunger strike

देहरादूनः नियुक्ति की मांग! बारिश में भी धरने पर डटे रहे एलटी चयनित, आमरण अनशन की दी चेतावनी

editor
  • Awaaz Desk
  • June 02, 2025 08:06 AM
Dehradun: Demand for appointment! Selected LTs remained on strike even in the rain, warned of hunger strike

देहरादून। शिक्षा निदेशालय देहरादून में शीघ्र नियुक्ति की मांग के लिए विगत 49 दिनों से धरने पर जुटे चयनित सहायक शिक्षक आज सोमवार को तेज बारिश की फुहारों में भी छाता खोलकर धरने पर जुटे रहे। इस दौरान प्रदर्शनरत अभ्यर्थियों ने कहा कि 4 माह पूर्व चयन आयोग से उनकी चयन संस्तुति हो चुकी है, लेकिन सरकार के उदासीन रवैये के कारण अभी तक उन्हें नियुक्ति नहीं मिली है। अभ्यर्थियों की मांग है कि सरकार शिक्षकों की नियुक्ति के मामले में गंभीरता दिखाए एवं तीन और पांच जून को उच्च न्यायालय में ठोस पैरवी करते हुए भर्ती प्रक्रिया बहाल कराकर चयनितों को शीघ्र नियुक्ति दे। अन्यथा वह आमरण अनशन के लिए भी तैयार हैं। इस अवसर पर जगदीश रावत, गुरुदेव राणा, अजय जोशी, विमल, विनीता, ऋद्धि, सपना, ममता, विकाश मिश्रा, अनित, अतुल, जुबिन, नितिन, गौरव, संदीप, बलदेव सहित काफी संख्या में अभ्यर्थी मौजूद रहे।


संबंधित आलेख: