• Home
  • News
  • Delhi Airport on high alert: Swiss Air plane suffers technical snag just before takeoff! Pilot's presence of mind averts major tragedy

दिल्ली एयरपोर्ट पर हाई अलर्टः उड़ान भरने से ठीक पहले स्विस एयर विमान में तकनीकी खराबी! पायलट की सूझबूझ से टला बड़ा हादसा

editor
  • Awaaz Desk
  • April 26, 2026 07:04 AM
Delhi Airport on high alert: Swiss Air plane suffers technical snag just before takeoff! Pilot's presence of mind averts major tragedy

नई दिल्ली। दिल्ली से एक बड़ी खबर सामने आई है, यहां इंदिरा गांधी इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर रविवार को एक बड़ा विमान हादसा होते-होते टल गया। बताया जाता है कि ज्यूरिख जा रहे स्विस एयर के विमान के लेफ्ट लैंडिंग गियर से धुआं निकलता देख पायलट ने टेक-ऑफ को बीच में ही रोक दिया। इसके बाद हवाई अड्डे पर फुल इमरजेंसी घोषित कर दी गई। विमान में सवार यात्रियों को सुरक्षित निकालने के दौरान हुई अफरा-तफरी में चार लोग घायल हो गए हैं। जानकारी के अनुसार विमान रनवे पर उड़ान भरने ही वाला था कि अचानक विमान के बाएं लैंडिंग गियर से गहरा धुआं उठता दिखाई दिया। चालक दल ने तुरंत सूझबूझ दिखाते हुए टेक-ऑफ रद्द कर दिया। विमान के सभी 7 एग्जिट गेट खोल दिए गए और यात्रियों को स्लाइडर के जरिए बाहर निकाला जाने लगा। मौके पर तुरंत टीएफटी फायर टेंडर्स को रवाना किया गया ताकि किसी भी तरह की आग पर काबू पाया जा सके। विमान में सवार कुल 232 लोगों में से 227 को सुरक्षित निकालकर डायल के विशेष रिसेप्शन सेंटर में शिफ्ट किया गया। निकासी की इस प्रक्रिया के दौरान 4 यात्री घायल हो गए। इनमें से तीन गंभीर रूप से घायल यात्रियों को इलाज के लिए मेदांता अस्पताल भेजा गया है, जबकि एक का उपचार एयरपोर्ट के मेडिकल सेंटर में ही किया गया। स्थिति को नियंत्रित करने के लिए डायल ने क्राइसिस मैनेजमेंट सेंटर और मल्टी एजेंसी रिस्पांस टीम को सक्रिय कर दिया था।
 


संबंधित आलेख: