• Home
  • News
  • Delhi Rohini Court Blast: Not a terrorist conspiracy but a lawyer's neighbor DRDO scientist wrote the script of the blast! Scientist wanted to eliminate neighbor lawyer

दिल्ली रोहिणी कोर्ट ब्लास्टः आतंकी साजिश नहीं बल्कि वकील के पड़ोसी डीआरडीओ वैज्ञानिक ने लिखी थी ब्लास्ट की पटकथा! पड़ोसी वकील को खत्म करना चाहता था साइंटिस्ट

editor
  • Manoj Kumar
  • December 18, 2021 11:12 AM
Delhi Rohini Court Blast: Not a terrorist conspiracy but a lawyer's neighbor DRDO scientist wrote the script of the blast! Scientist wanted to eliminate neighbor lawyer

नई दिल्ली। पिछले दिनों रोहिणी डिस्ट्रिक्ट कोर्ट में हुए ब्लास्ट मामले में दिल्ली पुलिस ने डीआरडीओ के एक वैज्ञानिक को गिरफ्तार किया है। बताया जा रहा है कि अपने पड़ोसी को खत्म करने के लिए डीआरडीओ के वैज्ञानिक ने ब्लास्ट काण्ड को अंजाम दिया था। पहले इस मामले को आतंकी साजिश माना जा रहा था, लेकिन जब पुलिस ने इस मामले में तफ्तीश शुरू की तो कई चौंकाने वाले खुलासे हुए। बता दें कि इसी महीने 9 दिसंबर को दिल्ली के रोहिणी कोर्ट में कोर्टरूम नंबर 102 के भीतर ब्लास्ट हुआ था जिसमें एक शख्स जख्मी हुआ था। आरोपी की पहचान 47 साल के भारत भूषण कटारिया के तौर पर हुई है। सूत्रों ने न्यूज एजेंसी पीटीआई को बताया कि आरोपी भारत भूषण कटारिया डिफेंस रिसर्च ऐंड डिवेलपमेंट ऑर्गनाइजेशन (DRDO) में सीनियर साइंटिस्ट है। उसे शुक्रवार को गिरफ्तार किया गया।
पुलिस के अनुसार कटारिया ने ही कोर्टरूम में टिफिन के अंदर विस्फोटक रखे थे। उसका मकसद अपने एक पड़ोसी को जान से मारने का था जो उसी कोर्ट में वकालत करता है। दिल्ली पुलिस कमिश्नर राकेश अस्थाना के मुताबिक, घटना वाले दिन आरोपी 2 बैग के साथ सुबह 9 बजकर 33 मिनट पर कोर्टरूम में दाखिल हुआ। तकरीबन एक घंटे बाद 10 बजकर 35 मिनट पर वह एक बैग कोर्ट रूम में ही छोड़कर बाहर निकल गया। आरोपी वकील के भेष में कोर्ट के अंदर पहुचा था। आरोपी पेशे से वकीलअपने पड़ोसी की कोर्टरूम में ब्लास्ट के जरिए हत्या करने की साजिश रची थी ताकि किसी को भी उस पर शक न हो।


संबंधित आलेख: