दिल्ली विश्वविद्यालय ने आमंत्रित किये असिस्टेंट प्रोफेसर के पदों पर भर्ती, जाने कैसे करे आवेदन ?
23/10/2022: दिल्ली विश्वविद्यालय के P.G.D.A.V इवनिंग कॉलेज ने असिस्टेंट प्रोफेसर के पदों पर भर्ती के लिए आवेदन आमंत्रित किया गया है. इच्छुक उम्मीदवार colrec.uod.ac.in पर जाकर ऑनलाइन मोड में आवेदन कर सकते हैं. आवेदन जमा करने की अंतिम तारीख 10 नवंबर या रोजगार समाचार में विज्ञापन के प्रकाशन से दो सप्ताह तक है, इसके बाद किसी भी उम्मीदवार के आवेदन को स्वीकार नहीं किया जाएगा. विज्ञापन 22 अक्टूबर को रोजगार समाचार में प्रकाशित किया गया था. विस्तृत अधिसूचना का डायरेक्ट लिंक नीचे उपलब्ध है.
DU Recruitment 2022: देना होगा आवेदन शुल्क
यूआर/ओबीसी/ईडब्ल्यूएस श्रेणी के उम्मीदवारों को आवेदन शुल्क के रूप में 500 रुपये का भुगतान करना होगा. महिलाओं, एससी, एसटी और पीडब्ल्यूबीडी आवेदकों से किसी प्रकार का आवेदन शुल्क नहीं लिया जाएगा.
DU Recruitment 2022: रिक्ति विवरण
P.G.D.A.V इवनिंग कॉलेज में कुल 46 सहायक प्रोफेसर के रिक्तियों को भरने के लिए यह भर्ती अभियान चलाया जा रहा है. पात्रता, चयन प्रक्रिया, सैलरी, आयु सीमा जैसी महत्वपूर्ण जानकारी के लिए उम्मीदवारों को ऑफिशियाल नोटिफिकेशन ध्यान से पढ़ने की सलाह दी जाती है. विस्तृत अधिसूचना में सारी जानकारी डिटेल एम् दी गई रहती है.
DU Recruitment 2022: भर्ती नोटिफिकेशन पढ़ें
वाणिज्य: 14
अर्थशास्त्र: 2
अंग्रेजी: 2
हिंदी: 9
इतिहास: 3
गणित: 5
राजनीति विज्ञान: 6
संस्कृत: 3
पर्यावरण अध्ययन: 2
DU Recruitment 2022: आवेदन कैसे करें
योग्य और इच्छुक उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट colrec.uod.ac.in के माध्यम से ऑनलाइन मोड में आवेदन अंतिम तारीख से पहले तक आवेदन कर सकते हैं.