• Home
  • News
  • Deliberations in Nainital regarding the rights of the Valmiki community! Grand conference to be held in Bhowali on September 6.

बाल्मीकि समाज के अधिकारों को लेकर नैनीताल में मंथन! 6 सितंबर को भवाली में होगा भव्य सम्मेलन

editor
  • Awaaz Desk
  • July 05, 2026 12:07 PM
Deliberations in Nainital regarding the rights of the Valmiki community! Grand conference to be held in Bhowali on September 6.

नैनीताल। नैनीताल स्थित राज्य अतिथि गृह में रविवार को बाल्मीकि समाज के संगठन के विस्तार एवं समाज से जुड़े विभिन्न मुद्दों पर विचार-विमर्श के लिए प्रांतीय बैठक आयोजित की गई। बैठक में प्रदेश के विभिन्न जनपदों से पहुंचे बाल्मीकि समाज के पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने भाग लिया तथा संगठन को मजबूत बनाने और समाज के अधिकारों को लेकर आगामी रणनीति पर चर्चा की। बैठक को संबोधित करते हुए बाल्मीकि समाज के प्रदेश अध्यक्ष पंकज कुमार ने बताया कि आगामी 6 सितंबर को नैनीताल जिले के भवाली में बाल्मीकि समाज का एक भव्य प्रांतीय सम्मेलन आयोजित किया जाएगा। इस सम्मेलन में प्रदेशभर से समाज के प्रतिनिधि और बड़ी संख्या में लोग शामिल होंगे। उन्होंने कहा कि सम्मेलन में बाल्मीकि समाज को भूमिधर अधिकार दिलाने, समाज के लिए आरक्षण से जुड़े मुद्दों तथा अन्य सामाजिक एवं संवैधानिक अधिकारों पर विस्तार से विचार.विमर्श किया जाएगा। सम्मेलन के माध्यम से प्रदेश सरकार से इन मांगों को प्रभावी ढंग से लागू करने का आग्रह भी किया जाएगा। पंकज कुमार ने कहा कि रामनगर स्थित सीतावनी को बाल्मीकि तीर्थ घोषित किए जाने की मांग भी लंबे समय से की जा रही है। उनका कहना था कि इस संबंध में भी सरकार से सकारात्मक निर्णय लेने की अपील की जाएगी। उन्होंने आगामी उत्तराखंड विधानसभा चुनावों का उल्लेख करते हुए कहा कि बाल्मीकि समाज चाहता है कि आरक्षित विधानसभा सीटों पर समाज के योग्य और सक्षम प्रतिनिधियों को राजनीतिक दल टिकट दें। 


संबंधित आलेख: