• Home
  • News
  • 'Deluge' in Uttarakhand until July 20: Meteorological Department issues 4-day yellow alert.

उत्तराखंड में 20 जुलाई तक आफत की 'बौछार': मौसम विभाग ने जारी किया 4 दिनों का येलो अलर्ट

editor
  • Tapas Vishwas
  • July 15, 2026 06:07 AM
'Deluge' in Uttarakhand until July 20: Meteorological Department issues 4-day yellow alert.

देहरादून। उत्तराखंड में मानसून की रफ्तार एक बार फिर जोर पकड़ने वाली है। मौसम विज्ञान केंद्र देहरादून ने राज्य में अगले पांच दिनों यानी 20 जुलाई तक का विस्तृत मौसम पूर्वानुमान जारी कर दिया है। इस पूर्वानुमान के अनुसार, 20 जुलाई तक प्रदेश के अधिकांश हिस्सों में झमाझम बारिश का दौर जारी रहेगा। मौसम विभाग ने स्थिति की गंभीरता को देखते हुए आगामी 18 जुलाई तक राज्य के कई हिस्सों के लिए येलो अलर्ट जारी किया है। पहाड़ों में तीव्र से अति तीव्र बारिश के साथ ही मैदानी इलाकों में तेज हवाओं और बिजली गिरने की आशंका जताई गई है।

यात्रियों और स्थानीय निवासियों को पर्वतीय क्षेत्रों में यात्रा करते समय विशेष सावधानी बरतने की सलाह दी गई है। कुमाऊं मंडल के चंपावत, बागेश्वर और पिथौरागढ़ जिलों में कहीं-कहीं भारी बारिश होने की प्रबल संभावना है। वहीं, गढ़वाल मंडल के उत्तरकाशी, रुद्रप्रयाग और चमोली जिलों में बादलों की गड़गड़ाहट और बिजली चमकने के साथ ही बारिश के तीव्र से अति तीव्र दौर आ सकते हैं। इसके अतिरिक्त नैनीताल जिले में भी भारी से बहुत भारी बारिश का अनुमान है। गुरुवार को राजधानी देहरादून सहित नैनीताल, पिथौरागढ़, चंपावत और बागेश्वर जिलों में कुछ स्थानों पर भारी बारिश की चेतावनी दी गई है। शेष पर्वतीय जिलों में बिजली चमकने के साथ तेज बौछारें पड़ेंगी, जबकि मैदानी जिले हरिद्वार में मौसम थोड़ा नरम रहेगा और वहां बहुत हल्की से हल्की बारिश होने की उम्मीद है। उत्तरकाशी, रुद्रप्रयाग, चमोली, देहरादून, पिथौरागढ़, नैनीताल और बागेश्वर जिलों में भारी बारिश का येलो अलर्ट है। बाकी पहाड़ी जिलों में भी तेज बारिश होगी। सबसे ज्यादा चिंता की बात दो मैदानी जिलों हरिद्वार और ऊधम सिंह नगर के लिए है, जहां अनेक स्थानों पर हल्की से मध्यम बारिश के साथ ही तेज गर्जना और वज्रपात (बिजली गिरने) की आशंका जताई गई है। देहरादून, टिहरी गढ़वाल, पौड़ी गढ़वाल, नैनीताल और बागेश्वर जिलों में कहीं-कहीं भारी बारिश का दौर जारी रहेगा। हरिद्वार और उधम सिंह नगर जिलों में बादलों की तेज गड़गड़ाहट के साथ बिजली चमकेगी और अधिकांश क्षेत्रों में मध्यम वर्षा दर्ज की जाएगी। मौसम विभाग के अनुसार, राहत की उम्मीद फिलहाल नहीं है। रविवार (19 जुलाई) और सोमवार (20 जुलाई) को मानसून पूरे प्रदेश को एक साथ अपनी आगोश में लेगा। इन दो दिनों में उत्तराखंड के सभी 13 जिलों में अनेक स्थानों पर बादलों की गड़गड़हाट और बिजली की चमक के साथ हल्की से मध्यम बारिश का दौर लगातार जारी रहेगा। लगातार हो रही बारिश के कारण नदी-नालों का जलस्तर बढ़ने और पहाड़ी रास्तों पर भूस्खलन (Landslide) का खतरा बढ़ गया है। मौसम विभाग की इस चेतावनी के बाद जिला प्रशासनों को भी अलर्ट पर रखा गया है, ताकि किसी भी आपातकालीन स्थिति से तुरंत निपटा जा सके। खासकर संवेदनशील पहाड़ी मार्गों पर यात्रियों से अपील की गई है कि वे मौसम का अपडेट देखकर ही अपनी यात्रा शुरू करें।


संबंधित आलेख: